विज्ञापन

Korba Rape Case Agricultural Mandi Officer Arrested 

कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में शादी का वादा कर दुष्कर्म करने के आरोप में रायगढ़ के एक कृषि मंडी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है. अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Korba Rape Case Agricultural Mandi Officer Arrested 
कोरबा:

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने कृषि मंडी अधिकारी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई रायगढ़ जिले से की गई.

न्‍यूज एजेंसी भाषा के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने बताया क‍ि कटघोरा थाना क्षेत्र की 30 वर्षीय युवती ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा निवासी कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू (35) को गिरफ्तार कर लिया.

कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि आरोपी जब कटघोरा में पदस्थ था, उसी दौरान उसने युवती से शादी का वादा किया. आरोप है कि पिछले एक साल से वह शादी का भरोसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा.

शादी की तैयारी के बाद किया इनकार

शिकायत के अनुसार, इसी महीने दोनों की शादी तय करने की बात कही गई थी. इसके बाद पीड़िता का परिवार विवाह की तैयारियों में जुट गया था. हालांकि, बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close