Astronaut Shubhanshu Shukla: जशपुर में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, 10 हजार बच्चों के साथ साझा किया स्पेस अनुभव 

Indian Space Astronaut: रणजीता स्टेडियम में इंडिया इन स्पेस’ थीम पर आयोजित अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम में शुभांशु शुक्ला बुधवार दोपहर 1 बजे पहुंचे. ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के रणजीता स्टेडियम पहुंचने पर विविध प्रेरणादायी अंतरिक्ष कार्यक्रम हुए, जहां छात्रों के लिए बौद्धिक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं..

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
INDIAN ASTRONAUT SHUBHANSHU SHUKLA INTERACTS CHILDREN IN RANJITA STADIUM, JASHPUR

Indian Astronaut In Jashpur: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एक दिवसीय प्रवास पर आज जशपुर जिले में पहुंचे. शहर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने वहां पहुंचे जिले के स्कूली 10 हजार बच्चों से सीधा संवाद किया और बच्चों से अंतरिक्ष के अनुभवों को साझा किया.

रणजीता स्टेडियम में इंडिया इन स्पेस' थीम पर आयोजित अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम में शुभांशु शुक्ला बुधवार दोपहर 1 बजे पहुंचे. ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के रणजीता स्टेडियम पहुंचने पर विविध प्रेरणादायी अंतरिक्ष कार्यक्रम हुए, जहां छात्रों के लिए बौद्धिक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं.

ये भी पढ़ें-White Sandalwood: PM मोदी की 'मन की बात' से प्रेरित होकर शुरू की सफेद चंदन की खेती, किसान को अब मिलेगा 5 करोड़ का गारंटीड मुनाफा

ए-एक्स 4 मिशन में इंटरनेशल स्पेस स्टेशन पर गए थे शुभांशु शुक्ला

गौरतलब है ए-एक्स 4 मिशन में असाधारण साहस के लिए भारतीय अंतरिक्ष शुभांशु शुक्ला को 77वें गणतंत्र दिवस पर अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. करीब 18 दिनों तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहकर लौटे शुभांशु शुक्ला मूल रूप से लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री हैं, जो स्पेस से लौटे हैं.

नवा रायपुर के राखी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे शुभांशु शुक्ला

इससे पहले,अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला नवा रायपुर के राखी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार रॉकेट का बटन दबाकर प्रक्षेपण किया था. इस कार्यक्रम सीएम विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे. आईडीवायएम के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह देश के किसी सरकारी स्कूल में स्थापित पहला अंतरिक्ष केन्द्र है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-क्रिमिनल्स की अब खैर नहीं, आ गई गुलाबी कमांडो, अब महिला कमांडोज कांकेर में करेगी अपराधियों का सफाया

नवा रायपुर में प्रदेश के पहले अंतरिक्ष केन्द्र का शुभारंभ सीएम साय और वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने किया. जिला प्रशासन रायपुर, आईडीवायएम और सारडा ग्रुप में संयुक्त तत्वाधान में तैयार अंतरिक्ष केंद्र में स्पेस क्वालिफाइड क्लीन रूम, स्टूडेंट सैटेलाइट लेबोरेटरी, ग्राउंड स्टेशन एवं मिशन कंट्रोल सेंटर की सुविधा उपलब्ध है. 

ये भी पढ़ें-Movable Ramlila: 125 साल की हुई विदिशा की अनोखी रामलीला, विश्वयुद्ध-कोरोना में भी नहीं रुकी, चलते-फिरते होता है मंचन

नवा रायपुर में स्कूली बच्चों के साथ शुभांशु ने किया था सीधा संवाद 

रणजीता स्टेडियम में आयोजित अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम में शुभांशु शुक्ला ने जिले भर से आए स्कूली बच्चों से सीधा संवाद किया और छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिया. चर्चा के दौरान अंतरिक्ष यात्रा और इससे जुड़े करियर विकल्पों पर भी बच्चों को जानकारी दी. इसके साथ ही विभिन्न अंतरिक्ष कार्यक्रम से संबंधित पहलुओं पर भी प्रकाश डाला.

Advertisement

कौन हैं शुभांशु शुक्ला?

शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के टेस्ट पायलट, इंजीनियर और इसरो के अंतरिक्ष यात्री हैं. वे भारतीय मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले 4 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं. साल 1984 में राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष यात्रा करने वाले शुभांशु शुक्ला दूसरे भारतीय हैं. 

ये भी पढ़ें-Video: बाइक पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का हैरतअंगेज स्टंट, उड़ी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां, देखिए वायरल वीडियो