विज्ञापन

Jashpur Nikay Chunav Results: जश्पुर में भी खूब खिला कमल, नगर पालिका और दो नगर पंचायतों पर भाजपा का कब्जा, दो नगर पंचायतों पर सिमटी कांग्रेस

Jashpur Nagar Palika Election Results: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं और सभी नगर निगम की सीटों पर भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की है. साथ ही, नगरपालिका और नगर पंचायत में भी भाजपा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. जशपुर में भी चार पंचायत सीटों में से दो पर भाजपा और दो पर कांग्रेस जीती है.

Jashpur Nikay Chunav Results: जश्पुर में भी खूब खिला कमल, नगर पालिका और दो नगर पंचायतों पर भाजपा का कब्जा, दो नगर पंचायतों पर सिमटी कांग्रेस
Arvind Bhagat Jashpur Nagar Palika Adhyaksha: जशपुर में भाजपा ने दर्ज की जीत

Jashpur Election Results 2025: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव (Chhattisgarh Nagar Nikay Election) में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. सभी दस निगम की सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. अगर बात करें जशपुर में परिणामों की, तो नगर पालिका में भाजपा से अरविंद भगत (Arvind Bhagat) अध्यक्ष बने हैं. इसके अलावा, चार नगर पंचायतों में से दो पर भाजपा और दो पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. इसमें से पत्थलगांव नगर पंचायत में महिला प्रत्याशी संगीता सिंह ने जीत हासिल की है. आइए आपको सभी पंचायतों की पूरी जानकारी देते हैं.

नगर पालिका जशपुर का ऐसा रहा परिणाम

जशपुर नगर पालिका से भाजपा अध्यक्ष अरविंद भगत ने जीत हासिल की है. यहां से कुल भाजपा महिला पार्षद 6 हैं और पुरुष पार्षद 13 हैं. वहीं, निर्दलीय से एक महिला पार्षद ने जीत दर्ज की है. इस तरह, यहां से कुल पार्षदों की संख्या 20 है, जिसमें से महिला पार्षद 7 और पुरुष पार्षद 13 हैं.

नगर पंचायत बगीचा का परिणाम

बगीचा नगर पंचायत से प्रभात सेदाम (भाजपा) अध्यक्ष चुने गए हैं. यहां से भाजपा की महिला पार्षद दो और पुरुष पार्षद 6 हैं. कांग्रेस से दो महिला पार्षद और एक पुरुष पार्षद ने जीत हासिल की हैं. जबकि, तीन निर्दलीय महिला पार्षद और एक निर्दलीय पुरुष पार्षद जीते हैं. यहां कुल महिला पार्षद सात और पुरुष पार्षद 8 हैं.

कुनकुरी नगर पंचायत का परिणाम 

कुनकुरी नगर पंचायत से कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील गुप्ता अध्यक्ष बने हैं. यहां भाजपा की ओर से चार महिला पार्षद और चार पुरुष पार्षदों ने जीत हासिल की है. कांग्रेस से तीन महिला पार्षद और चार पुरुष पार्षद जीते हैं. इस तरह, यहां कुल सात महिला पार्षदों और आठ पुरुष पार्षद ने चुनाव जीता है.

पत्थलगांव नगर पंचायत का परिणाम

पत्थलगांव नगर पंचायत से भाजपा की महिला प्रत्याशी संगीता सिंह अध्यक्ष बनी हैं. इस पंचायत में भाजपा की ओर से चार महिला पार्षद और चार पुरुष पार्षदों ने जीत हासिल की हैं. दूसरी तरफ, कांग्रेस की ओर से एक महिला पार्षद और चार पुरुष पार्षदों ने जीत हासिल की है. जबकि, दो निर्दलिय पार्षद जीते हैं. 

ये भी पढ़ें :- Nikay Chunav Results 2025 LIVE : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में BJP ने किया क्लीन स्वीप, AAP का इस सीट पर पहली बार खुला खाता

कोतबा नगर पंचायत का परिणाम

कोतबा नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी हितेंद्र पैंकरा अध्यक्ष बने हैं. भाजपा की ओर दो महिला पार्षद और पांच पुरुष पार्षद जीते हैं. कांग्रेस की ओर से पांच महिला पार्षद और तीन पुरुष पार्षद जीते हैं. यहां कुल महिला पार्षदों की संख्या 7 हैं और पुरूष पार्षदों की संख्या आठ हैं. 

ये भी पढ़ें :- Nikay Chunav Results: छत्तीसगढ़ के सभी नगर निगमों के आ गए परिणाम, जानें- किस शहर में बनी किसकी सरकार और कौन चुने गए मेयर

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close