विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2023

जशपुर : पुलिस के वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

पुलिस बटालियन गाड़ी रायगढ़ से बलरामपुर की ओर जा रही थी, इसी बीच एक बाइक इस गाड़ी की चपेट में आ गई. इस टक्कर के बाद बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

जशपुर : पुलिस के वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत
पुलिस के वाहन से टकराकर बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, पुलिस ने इसके बाद चलाए अभियान में किया 48 लोगों का चालान
जशपुर:

जशपुर जिले के कुनकुरी में पुलिस के वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई. ये घटना कुनकुरी तपकरा मुख्य मार्ग स्थित गाड़ा काटा की है. पुलिस बटालियन गाड़ी रायगढ़ से बलरामपुर की ओर जा रही थी, इसी बीच एक बाइक इस गाड़ी की चपेट में आ गई. इस टक्कर के बाद बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

9gcacpb8

पुलिस के अनुसार बाइक सवार नशे में रफ्तार से बाइक चला रहा था, पुलिस की गाड़ी की टक्कर के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई

मौके पर ही हो गई मौत

पुलिस गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि वो रायगढ़ पुलिस लाइन से बलरामपुर करौंदा जा रहा था. उसके अनुसार बाइक सवार काफी रफ्तार में था और वो सीधे पुलिस की गाड़ी से आकर टकरा गया. जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें ; अंबिकापुर पुलिस को मिली कामयाबी, 45 लाख के माल के साथ चोरों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा

इस हादसे की जानकारी पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दी है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया है.पुलिस को शक था कि मृतक ने शराब पी रखी थी जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और सघन वाहन चेंकिग अभियान चलाकर नशे में बाइक, गाड़ी चलाने वाले, बगैर हेलमेट, कागज के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 48 लोगों का चालान काटा. अगर पुलिस पहले ही इस तरह का अभियान चलाती तो ये जान बच सकती थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com