Mahatari Vandana Yojana 25th installment: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सीएम विष्णु देव साय ने रविवार को महतारी वंदन योजना की लाभार्तियों के खाते में 25वीं किस्त जारी कर दिए. सीएम साय ने जगदलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं के खाते में खुशियां की सौगात दी. सीएम ने इस बार प्रदेश की 69 लाख से अधिक लाभार्थी महिलाओं के खाते में योजना की 25वीं किस्त जारी की है.
ये भी पढ़ें-Bhoomika Jain Success Story: बिना कोचिंग सतना की बेटी ने UPSC परीक्षा में लहराया परचम, तीसरे प्रयास में रचा इतिहास, हासिल की 331वीं रैंक
महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए शुरू गई है महतारी वंदन योजना
गौरतलब है छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए शुरू गई महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 (एनुअल 12,000 रुपए) की आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रासंफर की जाती है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके और परिवार के खर्चों में उन्हें सहयोग मिल सके.
69 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के खाते में ऑनलाइन पहुंची राशि
रिपोर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जगदलपुर में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 का आयोजन के दौरान सीएम साय ने पात्र महिलाओं के खाते में मदद की राशि ट्रांसफर किए. योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपए की राशि सिंगल क्लिक में भेजी गई. योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार अब तक कुल 16 हजार 237 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर कर चुकी है.
ये भी पढ़ें-Viral Video: चलती ट्रेन में चढ़ रहा था पैसेंजर, चली जाती जान, लेकिन फरिश्ता बन गया RPF जवान
ये भी पढ़ें-MP Board Exam: लड़की बनकर बोर्ड एग्जाम में पहुंचा लड़का, जवाब सुन स्टाफ रह गया हक्का-बक्का
कैसे चेक करें महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की राशि
- महतारी वंदन योजना की राशि चेक करने के लिए सबसे पहले आप महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद आवेदन व भुगतान की स्थिति चुनें. अब अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर या हितग्राही क्रमांक या आधार कार्ड संख्या दर्ज करें
ये भी पढ़ें-Good News: गेहूं की सरकारी खरीद के दौरान MP के किसानों को प्रति क्विंटल मिलेगा 40 रुपए का बोनस