विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2025

CG Dhan Kharidi: धान खरीदी में लाखों की गड़बड़ी, बलौदा बाजार में हुआ ऐसा खेल

Paddy Scam: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में धान खरीदी में 74 लाख रुपये की गड़बड़ी का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी अमृतलाल पटेल को गिरफ्तार किया है, जिसने धान उपार्जन केंद्र में रिकॉर्ड में गड़बड़ी कर अनियमितता की थी.

CG Dhan Kharidi: धान खरीदी में लाखों की गड़बड़ी, बलौदा बाजार में हुआ ऐसा खेल

Chhattisgarh Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में धान खरीदी में गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है. जिले के राजादेवरी पुलिस ने धान उपार्जन केंद्र रिकोकला में रिकॉर्ड में गड़बड़ी कर 74,04,040 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी अमृतलाल पटेल को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अतिरिक्त लाभ लेने के लिए कूट रचना कर सरकारी दस्तावेजों और धान के स्टॉक में हेरफेर किया था. 

प्रार्थी माधव लाल नायक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बया ने थाना राजादेवरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अमृतलाल पटेल और एक अन्य व्यक्ति ने धान उपार्जन केंद्र रिकोकला में रिकॉर्ड में गड़बड़ी कर अनियमितता की है. यह शिकायत मिलने के बाद एसडीएम गिरोधपुरी और तहसीलदार सोनाखान द्वारा मामले की जांच की गई. जांच के दौरान धान खरीदी के रजिस्टर, धान आवक-जावक रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई, जिसमें धोखाधड़ी का खुलासा हुआ. 

फर्जी आंकड़े किए गए थे दर्ज 

जांच में पाया गया कि आरोपियों ने रिकॉर्ड में फेरबदल कर फर्जी आंकड़े दर्ज किए थे. सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार समिति में कुल 16,064 नग धान बोरी (6425.60 क्विंटल) दर्ज थी, जबकि मौके पर गिनती करने पर केवल 10,093 बोरी (4037.20 क्विंटल) ही पाई गई. यानी 5,971 बोरी (2388.40 क्विंटल) कम थी, जिसकी अनुमानित कीमत 74,04,040 रुपए आंकी गई. 

 मामला दर्ज 

इस गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद थाना राजादेवरी में अपराध क्रमांक 11/2025 के तहत धारा 316(5), 3(5), 336(2), 336(3), 340(2), 318(2), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमृतलाल पटेल (32 वर्ष), निवासी ग्राम रंगोरा चौकी बया, थाना राजादेवरी को हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर आर्थिक लाभ के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और फर्जीवाड़ा किया. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं पुलिस अब इस घोटाले में शामिल अन्य आरोपी की तलाश कर रही है. 
 

ये भी पढ़ें- एमपी के सबसे गहरे जलप्रपात में मिली किशोरी की डेड बॉडी, बैग में पड़ा था सुसाइड नोट... कपड़ों से हुई शव की पहचान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com