विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2024

कूद जाऊंगा, मर जाऊंगा.. शराबी ने मोबाइल टावर पर चढ़ किया हाई वोल्टेज ड्रामा, फायर ब्रिगेड के छूटे पसीने

Drunken Youth: मोबाइल टॉवर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा कर रहे युवक को देखकर लोगों की घिग्घी बंध गई, आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर फायर बिग्रेड की टीम के साथ पहुंची पुलिस ने युवक को टावर से उतारने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. 

कूद जाऊंगा, मर जाऊंगा.. शराबी ने मोबाइल टावर पर चढ़ किया हाई वोल्टेज ड्रामा, फायर ब्रिगेड के छूटे पसीने
Drunken youth high voltage drama

Drunken Youth: कोंडागांव जिले में बुधवार शाम एक शराबी मोबाइल टावर पर चढ़ गया और 5 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिससे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को उसे टावर से नीचे उतारने पसीने छूट गए. बुधवार शाम 6 बजे नशे में धुत युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा और टावर पर चढ़कर कूद जाऊंगा, मर जाऊंगा चिल्लाने लगा.

मोबाइल टॉवर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा कर रहे युवक को देखकर लोगों की घिग्घी बंध गई, आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर फायर बिग्रेड की टीम के साथ पहुंची पुलिस ने युवक को टावर से उतारने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. 

Children's Day Gift: चिल्ड्रेंस डे पर बाल-गोपाल को गिफ्ट किया क्या? चुने ये गिफ्ट, देखकर झूम उठेंगे उनके नन्हें कदम!

शराब पीकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक

मामला जिले के ग्राम चिवावंड का है, जहां युवक चिपावंड के साप्ताहिक बाजार आया हुआ था, जहां उसने शराब पी और दोपहर बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया. लोगों ने शराबी को टावर से नीचे उतारने की कोशिश की नहीं, लेकिन मामला नहीं संभला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

5 घंटे में युवक को उतारने में सफल हुई पुलिस

रिपोर्ट के मुताबिक शराबी को मोबाइल टावर से नीचे उतारने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. अंततः 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस उसे टावर से उतारने में सफल हुई. हालांकि टावर से नीचे उतरने के बाद शराबी युवक बेहोश हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

ये भी पढ़ें-अकेले ही भेड़िये से भिड़ गईं छिंदवाड़ा की भुजलो देवी, बहादुरी से प्रभावित होकर सीएम मोहन ने भेजा इनाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com