Naxalites Encounter: गरियाबंद में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पहले बताया तीन नक्सली हुए ढेर, अब एक की कि पुष्टि

Naxali Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली के मारे जानें की पुष्टि की है. पहले पुलिस ने तीन नक्सलियों के ढेर होने की बात कही थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Naxalites Encounter In Gariband: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर है. यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में पहले पुलिस बताया कि 3 नक्सलियों को जवानों ने मारा गया. लेकिन अधिकारिक प्रेसनोट जारी करते हुए एक नक्सली के मारे जाने की पुलिस ने पुष्टि की है. मामला इंदाग़ांव थाना क्षेत्र का है. 

ऐसे हुआ एनकाउंटर

दरअसल जिले के गरियाबंद ई 30 ,यंग प्लाटून सीआरपीएफ ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन चलाया. जवानों की टीम शुक्रवार को इंदाग़ांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कंडासर और नागेश के बीच पहुंची तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों ने भी नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया.

Advertisement
बताया जा रहा है इलाके में अब भी मुठभेड़ चल रही है. पुलिस ने एक नक्सली के शव को भी बरामद किया है. इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है.

हथियार भी बरामद 

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए एनकाउंटर में एक नक्सली को जवानों ने ढेर कर दिया है. जवानों ने शव बरामद किए हैं. सर्चिंग के दौरान हथियार भी बरामद हुआ है. फिलहाल जवानों की टीम घटनास्थल पर ही है. मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. हालांकि माना जा रहा है कि बड़े कैडर के इनामी नक्सली हो सकते हैं. नक्सलियों के शवों को  मुख्यालय लाने के बाद पहचान की जाएगी.  

 ये भी पढ़ें पिता ने सपना देखा और नक्सलगढ़ की बेटी ने भर दी ऊंची उड़ान, कुछ ऐसी है बस्तर की पहली पायलट की कहानी 

ये भी पढ़ें Self-immolation: पीथमपुर में दो प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह की कोशिश की, अफरातफरी का माहौल