विज्ञापन

दोस्ती के जाल में फंसा छात्रा से 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना ऐंठा, फिर की अय्याशी; ASI के बेटे समेत 4 गिरफ्तार

सरकंडा थाना पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले छात्रा से दोस्ती की. फिर जान से मारने की धमकी देकर अलग-अलग किश्तों में उससे नकदी और सोना वसूलते रहे.

दोस्ती के जाल में फंसा छात्रा से 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना ऐंठा, फिर की अय्याशी; ASI के बेटे समेत 4 गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, पीड़ित युवती.
NDTV

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक छात्रा को ब्लैकमेल कर उससे करीब 14 लाख 50 हजार रुपये नकद और लगभग 450 ग्राम सोना ऐंठने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में ASI के बेटे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.

सरकंडा थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता SECL के एक रिटायर्ड अधिकारी की पोती है. आरोपियों की छात्रा से पहले दोस्ती हुई, जिसके बाद उन्होंने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया. आरोपी लगातार छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर उससे अलग-अलग किश्तों में नकदी और सोना लेते रहे.

ऐसे अय्याशी में उड़ाए पैसे

पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपियों ने छात्रा से वसूले पैसों से खूब अय्याशी की. वह उस रकम से नेपाल घूमने गए और पार्टियों में खर्च किए. ऐशो आराम से जिंदगी जीने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद और एक एक्टिवा जब्त की है.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक ASI का बेटा भी शामिल है. वहीं, मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- रोमांस, एक्‍शन और डायलॉग, एमपी के स्‍कूल में लगी 'धुरंधर' क्‍लास तो मच गया बवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close