रायपुर में दर्दनाक हादसा: चार साल का मासूम नाले में गिरा, खेलते-खेलते गंवा बैठा जान

चार साल का काव्यांश अपनी बहन के साथ घर के पास खेल रहा था. इलाके में नाला निर्माण का काम चल रहा था और नाले खुले पड़े थे. पानी भर जाने के कारण काव्यांश का पैर फिसला और वह खुले नाले में जा गिरा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नाले में गिरकर काव्यांश की मौत हो गई.
NDTV

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक चार साल के मासूम की नाले में गिरकर मौत हो गई, जिसने नगर निगम की कार्यप्रणाली और निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतक की पहचान काव्यांश के रूप में हुई है, जो अमलीडी का रहने वाला था.

लगातार हो रही बारिश के बीच इलाके में नाला निर्माण का काम चल रहा है, लेकिन खुले पड़े नाले और जलभराव की वजह से एक मासूम की मौत हो गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, चार साल का काव्यांश अपनी बहन के साथ घर के पास खेल रहा था. इसी दौरान वह पानी से भरे खुले नाले में जा गिरा. बच्चे की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. हादसे के बाद पूरे इलाके में गम और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलभराव और खुले नालों की शिकायतें लगातार की जाती रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया.

ये भी पढ़ें- प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी ने गिफ्ट में दिया बम, विस्फोट में पति-भाई की मौत; कोर्ट ने दी उम्रकैद की सजा

Topics mentioned in this article