विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2025

शादी का झांसा देकर विधवा से रेप, दुर्ग में डीएसपी की घिनौनी हरकत

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक विधवा महिला ने अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी विनोद मिंज पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शादी का झांसा देकर विधवा से रेप, दुर्ग में डीएसपी की घिनौनी हरकत

Durg Crime: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में डीएसपी पर एक विधवा महिला से रेप के गंभीर आरोप लगे हैं. पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया है. साथ ही उनके साथ मारपीट की गई और धमकी भी दी गई. 

अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी विनोद मिंज के खिलाफ पीड़िता ने पद्मनाभपुर थाने में  शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने 26 मार्च 2025 को आरोपी डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 
जानकारी के मुताबिक, डीएसपी मिंज पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता हैं लेकिन उसने खुद को कुंवारा बताकर विधवा महिला को धोखा दिया. 

ट्रेन में हुई मुलाकात 

ट्रेन में हुई मुलाकात के बाद शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए थे और जब शादी की बात आई, तो पलट गया. इतना ही नहीं, शादी का दबाव डालने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की. गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी तक दे डाली. पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. 

ये भी पढ़ें-बाबर को बयाना के युद्ध में हरा चुके राणा सांगा ने उसे भारत बुलाया था? क्या है दावों की सच्चाई, यहां जानिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com