विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2025

रायगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, सास और दामाद की हत्या; पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया

Murder in Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड सामने आया है, जहां घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रायकेरा में एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या कर दी गई.

रायगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, सास और दामाद की हत्या; पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रायकेरा में दशहरे के दिन हुए दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. गुरुवार देर रात घर से बुजुर्ग महिला और उनके दामाद की लाश बरामद हुई, जबकि परिवार की एक महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 80 वर्षीय सुकमेत सिदार और उनके 60 वर्षीय दामाद लक्ष्मण सिदार के रूप में हुई है. पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, असली वजह का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा.

बेटे और पड़ोसी को हिरासत में लिया

इस वारदात में सुकमेत की बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है. उसे नजदीकी टिंगनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक संदेह के आधार पर मृतक लक्ष्मण सिदार के बेटे सहित एक पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

शादी के बाद से ससुराल में रह रहा था लक्ष्मण

बताया जा रहा है कि मृतक लक्ष्मण सिदार अपनी शादी के बाद से ससुराल में ही रहते थे. उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं. हाल ही में सुकमेत सिदार को एनटीपीसी से जमीन अधिग्रहण का मुआवजा प्राप्त हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि इसी रकम के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ और वारदात को अंजाम दिया गया.

पुलिस ने परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. इस दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग घटना की असली वजह जानने का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- देवास में मेरठ जैसे कांड से सनसनी, ड्रम में डुबोकर मारा, बेडशीट में लिपटी मिली युवती की लाश; आरोपी ने बताई वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com