अपने दुधमुंहे बच्चे को बस की सीट पर लावारिस छोड़ गई निर्दयी मां, एक सप्ताह में सामने आए दो ऐसे मामले

रायपुर से धमतरी आ रही बस में सवार हुई महिला ने चेहरे को स्कार्फ से ढंक रखा था. धमतरी उतरने से पहले महिला ने साथ लाए 4-5 माह के मासूम को बस के सीट पर सुला कर भाग गई. बस चालक को जब बच्चे की रोने की आवाज सुनाई पड़ी तो लावारिस बच्चे का खुलासा हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
MOTHER LEFT ABANDONED HER CHILD IN BUS SEAT

 Abandoned child: धमतरी जिले के बस स्टैंड से गुरुवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चार से पांच माह के बच्चे को उसकी मां बस के सीट पर छोड़कर भाग गई. मासूम को बस में लावारिस छोड़ने वाली महिला ने स्कार्फ से अपना चेहरा छिपा रखा था. महिला बीते गुरुवार को रायपुर से धमतरी आ रही बस में सवार हुई थी.

रायपुर से धमतरी आ रही बस में सवार हुई महिला ने चेहरे को स्कार्फ से ढंक रखा था. धमतरी उतरने से पहले महिला ने साथ लाए 4-5 माह के मासूम को बस के सीट पर सुला कर भाग गई. बस चालक को जब बच्चे की रोने की आवाज सुनाई पड़ी तो लावारिस बच्चे का खुलासा हुआ.

ये भी पढ़ें-जर्जर दुकान में मिले 7 से 10 बोरे सिक्के, जमींदोज करने पहुंची निगम कर्मियों की फटी रह गईं आंखें

जिला अस्पताल में ले जाया गया लावारिस बच्चा जांच में स्वस्थ मिला

रिपोर्ट के मुताबिक बस की सीट पर लावारिस मिले बच्चे को रोता देख बस ड्राइवर ने बच्चे को शांत कराने की कोशिश की और तत्काल कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने चाइल्ड लाइन की टीम की मदद से बच्चे को कब्जे में लिया और मासूम को धमतरी जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां जांच में बच्चा स्वस्थ मिला.

फिलहाल बच्चे को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया है

गौरतलब है बस में लावारिस मिला मासूम 4 से 5 माह का बताया जा रहा है. पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने में जुट गई है कि आखिर मां अपने बच्चे को बस की सीट में छोड़कर क्यों भागी. पुलिस पूरे मामले की अलग-अलग एंगल में जांच कर रही है. फिलहाल बच्चे को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें-Baby Birth In Exam Center: बोर्ड एग्जाम देने आई नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, परीक्षा केंद्र में हड़कंप

विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी कांकेर को सुपुर्द किया जाएगा बच्चा

धमतरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मासूम को विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी को सुपुर्द किया जाएघा. उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह भी रुद्री थाना क्षेत्र में एक महिला अपने बच्चे को छोड़कर गई थी. यानी एक हफ्ते में यह दूसरा मामला है जब दो लावारिस बच्चे शहर में मिले हैं.  

Advertisement

ये भी पढ़ें-बुजुर्ग मां की मौत हो गई, दिव्यांग बच्चे घर में 5 दिन शव के साथ बैठे रहे, बदबू आई तब पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

Topics mentioned in this article