Dantewada: देशी चिकन की जगह बॉयलर मुर्गा परोसा, अधिकारी पर बदतमीज़ी का आरोप; शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Dantewada Desi Chicken Controversy: दंतेवाड़ा सर्वे टीम के साथ भोजन और व्यवहार को लेकर बड़ा विवाद. देशी चिकन के बजाय बॉयलर परोसे जाने पर आपत्ति जताने पर अधिकारी ने फोन पर गाली-गलौज की. शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dantewada: देशी चिकन की जगह बॉयलर मुर्गा परोसा, अधिकारी पर बदतमीज़ी का आरोप; शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Dantewada News: तेलंगाना और अन्य राज्यों में आंतरिक रूप से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास हेतु भेजी गई दंतेवाड़ा जिले की सर्वे टीम के साथ भोजन को लेकर बड़ा विवाद (Desi Chicken Controversy) खड़ा हो गया. टीम के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कोंटा में रात्रि विश्राम के दौरान देशी चिकन की जगह बॉयलर चिकन और पतली दाल परोसी गई, जिस पर आपत्ति जताने पर सहायक भू-लेख अधिकारी गोवर्धन साहू ने फोन पर गाली-गलौज की और नौकरी से निकालने की धमकी दी. इस घटना के बाद सर्वे टीम ने शिक्षक संघ के माध्यम से लिखित शिकायत कलेक्टर दंतेवाड़ा को सौंप दी, जिसके बाद कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है.

Dantewada News: शिकायत की कॉपी सौंपते हुए

क्यों और कैसे हुआ विवाद?

छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर से बाहर राज्यों में रह रहे लोगों का सर्वे करवा रही है. इसी अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले से 12 दल और कुल 38 कर्मचारी तेलंगाना भेजे गए थे. दल को यात्रा के लिए शासन की ओर से प्रति वाहन 12 हजार रुपये ईंधन और भोजन व्यवस्था के लिए दिए जाने थे, लेकिन टीम के अनुसार रवाना होने से पहले पैसे उपलब्ध नहीं कराए गए, बाद में केवल 5 हजार रुपये दिए गए. वहीं व्यवस्था की कमी के कारण कई दलों को भोजन व ठहरने में दिक्कत हुई. कोंटा पहुंचने पर टीम के लिए रात रुकने की व्यवस्था की गई थी, जहाँ भोजन में अव्यवस्था को देखते हुए शिक्षकों ने विरोध जताया. इसी दौरान अधिकारी द्वारा अभद्र भाषा का कथित उपयोग करते हुए एक शिक्षक को फोन पर धमकाने का मामला सामने आया.
शिक्षकों ने इस बातचीत का वीडियो सबूत भी तैयार किया है.

Dantewada News: शिकायत की कॉपी

शिक्षकों का विरोध, अधिकारी को हटाने की मांग

अभद्र व्यवहार और अव्यवस्था से आहत शिक्षकों ने संबंधित अधिकारी पर वैधानिक और प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग की है. शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन शुरू करेंगे.

अधिकारी ने दिया अपना पक्ष

सहायक भू-लेख अधिकारी गोवर्धन साहू ने सभी आरोपों को निराधार बताया. उनका कहना है कि टीम के कुछ सदस्य शराब पीकर देशी चिकन और शराब की मांग कर रहे थे. शासन के पैसों से इस तरह का खर्च नहीं किया जा सकता यदि उनसे कोई अशोभनीय भाषा में बात हुई है, तो वह “भावावेश” में कही गई होगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें : Dhar News: धार जिला पंचायत के 9 कर्मचारी सेवानिवृत्त; 1.27 करोड़ की बकाया राशि का हुआ भुगतान

यह भी पढ़ें : Bhopal Rape Case: भोपाल में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप; पीड़िताओं ने सुनाई आपबीती

Advertisement

यह भी पढ़ें : Salary Vivad: 9 महीने से मानदेय बंद, 6 महीने से वेतन नहीं; रामनगर में कर्मचारी नाराज़, आशा कार्यकर्ता का धरना

यह भी पढ़ें : Kuno National Park Cheetah: MP के कूनो में बोत्सवाना से आ रहे 8 चीते; IAF की स्पेशल उड़ान, अब भारत में 46 चीते

Advertisement