विज्ञापन

Surendra Dubey Funeral: सुरेन्द्र दुबे का आज होगा अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ विदाई, ये बड़े कवि होंगे शामिल 

Comedian Dr. Surendra Dubey Funeral: प्रसिद्ध हास्य कवि व पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान घाट पर किया जाएगा. राजकीय सम्मान के साथ उनकी विदाई दी जाएगी. 

Surendra Dubey Funeral: सुरेन्द्र दुबे का आज होगा अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ विदाई, ये बड़े कवि होंगे शामिल 

Famous comedian Dr. Surendra Dubey Passes Away: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुरेन्द्र दुबे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. आज उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान घाट पर किया जाएगा. इस दौरान मंत्री, विधायक और देश के कई बड़े कवि भी शामिल होंगे. पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी. 

राजकीय सम्मान के साथ सुरेंद्र दुबे की अंतिम विदाई

अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान घाट पर किया जाएगा. राजकीय सम्मान के साथ उनकी विदाई दी जाएगी. अंतिम यात्रा सुबह 10:30 बजे उनके निवास स्थान अशोका प्लैटिनम से निकलेगी. अंतिम यात्रा में मंत्री, विधायक और देश के कई बड़े कवि भी शामिल होंगे.

छत्तीसगढ़ में शोक की लहर

बता दें कि प्रसिद्ध हास्य कवि और पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित सुरेंद्र दुबे का गुरुवार, 26 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. 72 वर्ष की उम्र में उन्होंने रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में अंतिम सांसें लीं, उनका यहां इलाज चल रहा था. उनके निधन से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. 

2010 में सुरेंद्र दुबे को मिला था पद्मश्री सम्मान

सुरेंद्र दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में हुआ था. उन्होंने पांच किताबें लिखी थीं, जिसकी प्रस्तुति कई मंचों और टेलीविजन शो में दे चुके थे. बता दें कि भारत सरकार ने साल 2010 में उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया था. इसके अलावा उन्हें छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से भी नवाजा गया था. 

ये भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में 7 करोड़ रुपये का घोटाला ! तेंदूपत्ता बोनस गबन मामले में 11 लोग गिरफ्तार

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close