विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

पहली बार कोई सीएम पहुंचा भोंगापाल, साय और रमन ने दी नक्सलियों को नसीहत

CM Vishnu Deo Sai News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह केशकाल के प्राचीन पुरातात्विक स्थल भोंगापाल में आयोजित बुद्ध महोत्सव में शामिल हुए. भोंगापाल वो इलाका है जहां आज तक कोई भी मुख्यमंत्री नहीं आये थे.

पहली बार कोई सीएम पहुंचा भोंगापाल, साय और रमन ने दी नक्सलियों को नसीहत

CM Vishnu Deo Sai News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह केशकाल के प्राचीन पुरातात्विक स्थल भोंगापाल में आयोजित बुद्ध महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान सीएम ने क्षेत्रवासियों को 94 करोड़ रुपए के विकासकार्यों की सौगात दी. भोंगापाल वो इलाका है जहां आज तक कोई भी मुख्यमंत्री नहीं आये थे. ये इलाका एक समय काफ़ी संवेदनहशील हुआ करता था. 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का बस्तर के पारंपरिक मांदरी नृत्य के साथ स्वागत किया गया. इसके बाद सीएम समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने भगवान गौतम बुद्ध की 6वीं शताब्दी की प्रतिमा का दर्शन कर 10 मिनट साधना कर प्रदेश के समृद्धि व खुशहाली की कामना की. इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कोंडागांव जिलेवासियों को 94 करोड़ रुपए के विकासकार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया. साथ ही उन्होंने केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम की मांग पर मुहर लगाते हुए बुद्ध शांति पार्क निर्माण हेतु 1 करोड़ व बुद्ध महोत्सव हेतु 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है.

क्या बोले साय? 

इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज भोंगापाल पहुंचने पर ग्रामीणों व क्षेत्रवासियों ने हमारा आत्मीय स्वागत किया है. मुझे भगवान बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन करने का सौभाग्य भी मिला है. आज इस कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 100 करोड़ के विकासकार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण भी किया है. इसके साथ ही स्थानीय विधायक नीलकंठ टेकाम की मांग पर मैंने पलना नदी में उच्चस्तरीय पुलिया, परोदा नदी में उच्चस्तरीय पुलिया, बुद्ध महोत्सव के लिए 25 लाख रुपए, भोंगापाल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्राथमिक रूप से 1 करोड़ रुपए, सांस्कृतिक दलों को बढ़ावा देने के लिए 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा कर रहा हूं. 

नक्सलवाद पर बड़ा बयान 

सीएम साय ने नक्सलवाद के खात्मे पर नक्सलियों को कड़ा सन्देश देते हुए कहा कि हमारी सरकार को लगभग डेढ़ साल पूरे हो गए हैं. इस कार्यकाल में प्रदेश का उत्तरोत्तर विकास के लिए अनेकों कार्य किए जा रहे है। आप सभी जानते हैं कि बस्तर की सबसे बड़ी समस्या नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व हमारी सरकार ने अब यह ठान लिया है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा. 

क्या बोले रमन? 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भोंगापाल, कोंडागांव बस्तर और पूरा छत्तीसगढ़ परिवर्तन की करवट बदल रहा है. यहां शांति और विकास की यात्रा प्रारंभ हो गई है. गौतम बुद्ध शांति, करुणा, सद्भाव, प्रेम, अपनापन और संसार को वैराग्य के साथ-साथ शांति और की पाठ पढ़ने वाले महापुरुष हैं. कल्पना कीजिए कि यदि यहां छठवीं शताब्दी से इतनी विशाल बुद्ध की प्रतिमा विराजमान है तो बौद्ध विहार कितना बड़ा रहा होगा. आज बुद्ध की प्रतिमा को देखने के बाद मन में अद्भुत शांति मिली है. मैं नक्सलियों से कहना चाहता हूं कि हम गोली नहीं चलाना चाहते, क्योंकि बंदूक की गोलियों से कुछ नहीं मिलेगा. बस्तर के बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल और बिजली की जरूरत है. तभी यहां के बच्चे पढ़ लिख कर डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर, विधायक,  सांसद और अन्य पदों तक पहुंचेंगे. आप आइए और तिरंगे को अपना ध्वज मानिए और आत्मसर्मपण कीजिए. हमारे मुख्यमंत्री व पूरा छत्तीसगढ़ आपको गले लगाने के लिए तैयार बैठा है. 

ये भी पढ़ें- Bhopal News: 'जिम में कोई मुस्लिम नहीं आएगा', वीडियो वायरल होने पर सब इंस्पेक्टर को किया गया लाइन अटैच

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com