Bhojshala: CM के भोजशाला आगमन से हिंदु समुदाय खुश, मां वाग्देवी की करेंगे पूजा

CM Mohan Yadav Visit Bhojshala: दरअसल, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने 15 मई को लंबी सुनवाई के बाद फैसला सुनाते हुए भोजशाला को मंदिर करार दिया था, जिससे अब हिंदु समुदाय को भोजशाला में बिना रोक-टोक के जाने और पूजा की अनुमति है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Bhojshala Case: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को धार स्थित भोजशाला के आगमन पर आ रहे हैं. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह पहली बार होगा कि सीएम भोजशाला जाएंगे, वह यहां मां वाग्देवी की पूजा करेंगे. सीएम के आगमन ने हिंदु समुदाय में खुशी का माहौल है. उनके आने के चलते जिला प्रशासन भी अलर्ट पर है और भोजशाला के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है.

इस दौरान मोहन यादव स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. वह देवी सागर तालाब भी जाएंगे और जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशहरा में भी शामिल होंगे.

Advertisement

लंदन से लाई जाए मां वाग्देवी की प्रतिमा

भाजपा नेत्री नीना विक्रम ने बताया कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. वे धार का दौरा कर रहे हैं. उन्होंने सीएम से मांग की है कि मां वाग्देवी को लंदन से लाकर फिर स्थापित की जाए, ताकि हिंदू समुदाय हर दिन माता की पूजा कर सके. हमें उम्मीद है कि हमारी आगे की मांगें पूरी होंगी.

सीएम ने मां वाग्देवी की प्रतिमा लाने की कही थी बात

उस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाईकोर्ट के फैसले का पुरजोर स्वागत करते हुए इसे भारतीय संस्कृति की बड़ी जीत बताया था. उन्होंने कहा कि उन्होंने आगे कहा, "भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में भोजशाला की गरिमा और अधिक सुदृढ़ होगी, जिससे श्रद्धालुओं को नियमित पूजा-अर्चना का अधिकार सुनिश्चित होगा. विशेष रूप से, मां वाग्देवी की प्रतिमा को ब्रिटेन (लंदन संग्रहालय) से भारत वापस लाने के संबंध में केंद्र सरकार को दिया गया निर्देश स्वागतयोग्य है. इस दिशा में राज्य सरकार भी हर संभव आवश्यक प्रयास करेगी."