विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2025

धमतरी के स्कूल में लटका मिला 12वीं के छात्र का शव, पिता को नहीं पता बेटे ने क्यों लगाई फांसी

धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के पथर्रीडीह गांव में स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में 12वीं कक्षा के छात्र हिमांशु नेताम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हिमांशु 17 वर्ष के थे.

धमतरी के स्कूल में लटका मिला 12वीं के छात्र का शव, पिता को नहीं पता बेटे ने क्यों लगाई फांसी

Chhattisgarh Hindi News: धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के पथर्रीडीह गांव में एक 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्र की पहचान हिमांशु नेताम (17) के रूप में हुई है, जो कॉमर्स सब्जेक्ट से एकलव्य आवासीय विद्यालय में रहकर कर रहा था. छात्र मगरलोड थाना क्षेत्र के भालूचूहा गांव का रहे वाला था. छात्र ने 11 नवंबर को 7 से 8 बजे के बीच आवासीय विद्यालय परिसर में पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड किया है.

जानकारी के अनुसार, शिक्षकों ने स्कूल परिसर में हिमांशु को लटकता देख उसे पंखे से नीचे उतारा और धमतरी के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

पिता को नहीं पता, बेटे ने क्यों लगाई फांसी

सूचना के बाद मौके पर केरेगांव थाना पुलिस भी पहुंच गई और जांच कार्यवाही में जुटी हुई है. वहीं, छात्र का शव पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. इस घटना के बाद पिता नीलमणि नेताम का रो-रोकर बुरा हाल था. पिता को अभी तक यह नहीं पता चला कि फांसी लगाने की वजह क्या थी. 

फिलहाल पूरे मामले पर जांच कार्रवाई चल रही है. उसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मृतक हिमांशु ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया.

ये भी पढ़ें- बिलासपुर रेल हादसे में एक और मौत: घायल छात्रा मेहविश परवीन ने तोड़ा दम, अब तक 12 की जान गई

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com