विज्ञापन
Story ProgressBack

बाल दिवस : PM मोदी से लेकर राहुल, प्रियंका, वरुण तक दिग्गजों ने पं.नेहरु को किया याद, CM शिवराज ने यह लिखा?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बाल दिवस के मौके पर अपने भांजे-भांजियां याद रहें लेकिन जिनकी याद में यह दिवस मनाया जाता है उनकाे ही नाम का जिक्र सीएम ने नहीं किया. वहीं राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा है कि "पंडित जवाहर लाल नेहरू एक सोच हैं - स्वतंत्रता की, प्रगति की, न्याय की. भारत माता को आज अपने 'हिंद के जवाहर' के इन्हीं मूल्यों की ज़रूरत है, एक विचारधारा की तरह, हर दिल में." 

Read Time: 7 min
बाल दिवस : PM मोदी से लेकर राहुल, प्रियंका, वरुण तक दिग्गजों ने पं.नेहरु को किया याद, CM शिवराज ने यह लिखा?

Happy Children's Day 2023 : देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की जयंती (Birth Anniversary of Pandit Jawaharlal Nehru) को बाल दिवस (Bal Diwas 2023) के रूप में मनाया जाता है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), वरुण गांधी (Varun Gandhi), मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गज नेताओं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरु को अपने-अपने तरीके से याद किया है, वहीं  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बाल दिवस का जिक्र तो किया लेकिन नेहरु का उल्लेख नहीं किया. आइए देखते हैं किसने कैसे पहले प्रधानमंत्री को याद किया?

पीएम मोदी :  पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु जी को नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है "हमारे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु जी को उनकी जन्म जंयती पर श्रद्धांजलि." 

राहुल गांधी : पंडित जवाहर लाल नेहरू एक सोच हैं

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा है कि "पंडित जवाहर लाल नेहरू एक सोच हैं - स्वतंत्रता की, प्रगति की, न्याय की. भारत माता को आज अपने 'हिंद के जवाहर' के इन्हीं मूल्यों की ज़रूरत है, एक विचारधारा की तरह, हर दिल में." 

प्रियंका गांधी : आपके दिखाये रास्ते पर चलकर भारत और मजबूत हुआ

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि "भविष्य में दूर तक देख सकने वाली सैकड़ों शैक्षणिक, वैज्ञानिक, अनुसंधान, औद्योगिक संस्थाओं व परियोजनाओं के स्वप्नदृष्टा और जनक, उन्नत कृषि और बड़े उद्योग कार्यक्रमों के माध्यम से भूख, बेकारी और बीमारी पर विजय प्राप्त कर आधुनिक भारत की मजबूत बुनियाद रखने वाले राष्ट्रनिर्माता, दुनिया के नक़्शे पर भारत की विदेश नीति को स्थापित कर नवस्वतंत्र राष्ट्रों के सर्वमान्य प्रिय नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन. पंडित नेहरू जी के लोकतांत्रिक आदर्शों, विचारों और प्रयासों ने स्वतंत्रता, बराबरी, न्याय और प्रगति की राह बनायी. आपके दिखाये रास्ते पर चलकर भारत और मजबूत हुआ है."

वरुण गांधी : सर्वसमावेशी समाज का संदेश देने वाले नेहरू जी सही मायने में ‘राष्ट्रनायक' हैं

लोकसभा सांसद वरुण गांधी ने लिखा है "आधुनिक भारत की सामाजिक एवं आर्थिक नींव रखने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जन्म जयंती पर सादर नमन. राष्ट्रीय आंदोलन की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के संगम से एक सर्वसमावेशी समाज का संदेश देने वाले नेहरू जी सही मायने में ‘राष्ट्रनायक' हैं."

खरगे : भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले  नेहरू जी की जयंती पर श्रद्धांजलि

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा है कि ""नागरिकता, देश की सेवा में होती है"- पंडित जवाहरलाल नेहरू
भारत को शून्य से शिखर तक पहुँचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी व हमारे प्रेरणास्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. उनके प्रगतिशील विचारों ने तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया और हर पल देश की जनता को बिना किसी भेदभाव के, हमेशा देश को आगे रखकर, साथ मिलकर रहने के लिए प्रोत्साहित किया."

भूपेश बघेल : बच्चों के प्यारे 'नेहरू जी' की जीवनगाथा हम सभी के लिए मार्गदर्शक है

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा है कि "आधुनिक भारत के शिल्पकार, युगपुरुष, देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न "पंडित जवाहर लाल नेहरू" जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं देश के उज्ज्वल भविष्य और उन्नति के आधार, देश व प्रदेश के सभी बच्चों को 'बाल दिवस' की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. आज़ादी के संघर्ष से लेकर सशक्त भारत की नींव रखने वाले एक सफल प्रधानमंत्री के तौर पर बच्चों के प्यारे 'नेहरू जी' की जीवनगाथा हम सभी के लिए मार्गदर्शक व प्रेरणास्त्रोत है."

दिग्विजय सिंह : भारतीय राजनीति के सबसे प्रमुख गांधीवादी नेता को नमन

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने लिखा है कि "स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात की भारतीय राजनीति के सबसे प्रमुख गांधीवादी नेता, भारत को एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र बनाने के शिल्पकार, देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन. #बाल_दिवस"

शिवराज सिंह चौहान : बाल दिवस पर भांजे-भांजियां याद आए, पंडित जी को भुल दिया 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) को बाल दिवस के मौके पर अपने भांजे-भांजियां याद रहें लेकिन जिनकी याद में यह दिवस मनाया जाता है उनकाे ही नाम का जिक्र सीएम ने नहीं किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा है कि " प्रिय भांजे-भांजियों, आपको बाल दिवस पर मामा का स्नेहिल आशीर्वाद! मेरे बच्चों,आप अपार ऊर्जा व शक्ति का भण्डार हो. आप खूब मन लगाकर पढ़ाई करो, ताकि आने वाले समय में अपने गुणों और सामर्थ्य का पूरा लाभ उठा सको. आप सामर्थ्यवान होंगे, तो प्रदेश और देश भी सशक्त होगा. मेरे बेटे-बेटियों, आप सदैव प्रसन्न रहो, आपके जीवन का हर क्षण आनंद से भरा रहे, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों, यही शुभेच्छा है."

यह भी पढ़ें : MP Election 2023 : सीटों को लेकर BJP-कांग्रेस के अपने-अपने दावे, देखिए क्या कहते हैं पिछले तीन चुनावों के आंकड़े

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close