विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2024

स्थापना दिवस : 11 हजार दीयों से जगमग हो उठा एकात्म पथ, रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान हुआ रंगीन 

CG News: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस और दिवाली के मौके पर राजधानी रायपुर में कार्यक्रम हुआ. 11000 दीयों से एकात्म पथ जगमग हो उठा. 

स्थापना दिवस : 11 हजार दीयों से जगमग हो उठा एकात्म पथ, रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान हुआ रंगीन 

Chhattisgarh State Foundation Day: छत्तीसगढ़ राज्य की 24 वीं वर्षगांठ और दीपावली के अवसर पर राजधानी रायपुर के  एकात्म पथ पर 11,000 दीये जलाये गए. रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान भी रंगीन हो उठा. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम विष्णु देव साय भी पहुंचे थे. उन्होंने भी मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से दीये जलाये.राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक है, जिससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया. 

रंग-बिरंगी लाइटों ने भी किया रोमांचित

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर नया रायपुर के कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शानदार आतिशबाजी और रंग-बिरंगी लाइटों ने सभी को रोमांचित कर दिया. इस अवसर पर मधुर संगीत की धुनों ने माहौल को और भी मनोरम बना दिया. स्थल पर आकर्षक रंगोली सजाई गई थी, और स्थापना दिवस के प्रतीक चिन्हों के साथ सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने सेल्फी लेकर खुशी जताई.

सीएम विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में नवनिर्मित सीबीडी रेलवे स्टेशन के पास आयोजित कार्यक्रम में और एकात्मपथ पर श्रमिकों और सफाईकर्मियों को दीपावली के उपलक्ष्य में मिठाईयां वितरित कर शुभकामनाएं दीं. 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना 1 नवंबर 2000 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में मध्य प्रदेश से अलग करके की गई थी, यह राज्य पुनर्गठन भारत के राजनीतिक और प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.

छत्तीसगढ़ की स्थापना के पीछे का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में विकास की गति को तेज करने के साथ यहां की विशिष्ट सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को मान्यता देना और लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा प्रदान करना था.

राज्य अपनी 24वीं स्थापना वर्षगांठ मना रहा है और अपनी समृद्ध संस्कृति और विविधता के साथ देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. यह दिन राज्य के लोगों के लिए गर्व और उत्सव का अवसर है.

ये भी पढ़ें छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस: PM मोदी, राज्यपाल और CM ने दी लोगों को बधाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com