विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2025

Chhattisgarh : नगरीय निकाय चुनावों को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी वार, ताकत झोंक रही पार्टियां

Nagariya Chunav in Chhattaisgarh : निर्दलीय प्रत्याशी, जो निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष भी हैं. अपने पिछले पांच सालों के विकास कार्यों को वीडियो और रील के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचा रहे हैं.

Chhattisgarh : नगरीय निकाय चुनावों को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी वार, ताकत झोंक रही पार्टियां
Chhattisgarh : नगरीय निकाय चुनावों को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी वार, ताकत झोंक रही पार्टियां

Chhattisgarh Nagariya Nikay Chunav : नगरीय निकाय चुनाव 2025 में सोशल मीडिया प्रचार का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है. फेसबुक (Facebook), यूट्यूब (YouTube), व्हाट्सएप (WhatsApp) और इंस्टाग्राम (Instagram) जैसे डिजिटल प्लेटफार्मों पर प्रत्याशी अपने प्रचार अभियान को नई धार दे रहे हैं. प्रत्याशी न सिर्फ अपने विकास कार्यों का प्रचार कर रहे हैं बल्कि एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है जिससे चुनावी माहौल और रोचक बन गया है. डिजिटल जहां प्रत्येक व्यवसाय और व्यापार को बढ़ाने के काम में आ रहा है लोग इसका भरपूर उपयोग कर रहे हैं. वहीं, चुनावों में भी डिजिटल माध्यम उतना ही प्रभावी साबित हो रहा है राजनीतिक दल प्रचार प्रचार के लिए सोशल मीडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर हो रहा प्रचार

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव चल रहे हैं. ऐसे में डिजिटल प्लेटफॉर्म का पूरा इस्तेमाल हो रहा है. पेंड्रा गौरेला निकाय चुनाव में चुनाव लड़ रहे राजनीतिक पार्टियों और निर्दलीय प्रत्याशी भी इसका भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं. प्रत्याशियों का मानना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से वे उन मतदाताओं तक भी अपनी बात पहुंचा सकते हैं... जो सीधे जनसंपर्क अभियान में शामिल नहीं हो पाते. वहीं, कुछ नेताओं का मानना है कि आरोप-प्रत्यारोप के जवाब देने के लिए भी सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम बन चुका है. चुनाव में जो व्यक्ति सीधे इंवॉल्व नहीं होना चाहता उसे तक चुनाव प्रचार को पहुंचना डिजिटल सशक्त माध्यम बन चुका है.

प्रचार को लेकर अमेरिका की राह पर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है कि अब चुनाव प्रचार का तरीका बदल रहा है. उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां मैन्युअल रैली और सभा के बजाय डिजिटल माध्यमों से प्रचार किया जाता है. भारत भी 2047 तक पूरी तरह से डिजिटल प्रचार की दिशा में आगे बढ़ जाएगा.

निर्दलीय और राष्ट्रीय दलों के बीच डिजिटल घमासान

निर्दलीय प्रत्याशी, जो निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष भी हैं. अपने पिछले पांच सालों के विकास कार्यों को वीडियो और रील के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचा रहे हैं. राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशी इन विकास कार्यों पर अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जवाब दे रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं के वीडियो, प्रोमो और ग्राफिक्स के जरिए मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर प्रचार के साथ ही प्रत्याशी एक-दूसरे के पोस्ट और प्रचार सामग्री का जवाब देने में भी पीछे नहीं हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com