Chhattisgarh 10th-12th Board Results 2026 Declared: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया. इस परीक्षा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव रिजल्ट जारी किए. 12वीं में जिज्ञासु ने प्रदेश में टॉप किया है. उसे 500 में 488 नंबर मिले हैं. वहीं, 10वीं में संध्या नायक ने टॉप किया है. बलौदा बाजार पलारी के रहने वाले जिज्ञासु वर्मा ने 12वीं में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. वहीं, 10वीं की प्रदेश टॉपर संध्या नायक महासमुंद जिले की रहने वाली हैं.
देखें 12वीं के टॉपर की सूची
Chhattisgarh 10th-12th Board Results 2026 Topper List
10वीं के टॉपर की सूची...
Chhattisgarh 10th-12th Board Results 2026, 10th Topper List
Chhattisgarh 10th-12th Board Results 2026, 10th Topper List
इस साल परीक्षा में करीब 5.66 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए. बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं में 3,20,535 और 12वीं में 2,45,785 परीक्षार्थी में शामिल हुए थे. यानी दोनों कक्षाओं में करीब 31% का अंतर दर्ज किया गया था.
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट चेक ऐसे करें (Chhattisgarh 10th-12th Board Results Check)
- छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा.
- होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं