विज्ञापन

Chhattisgarh Board Results: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 12वीं में जिज्ञासु, 10वीं में संध्या ने किया टॉप; देखें टॉपर की सूची

Chhattisgarh 10th-12th Board Results 2026 Topper List: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. 12वीं में बलौदा बाजार पलारी के जिज्ञासु वर्मा ने टॉप किया है, जबकि में महासमुंद की रहने वाली संध्या नायक 10वीं की टॉपर बनी हैं.

Chhattisgarh Board Results: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 12वीं में जिज्ञासु, 10वीं में संध्या ने किया टॉप; देखें टॉपर की सूची
Chhattisgarh Board Class 10th and 12th results 2026 declared Topper list top 10

Chhattisgarh 10th-12th Board Results 2026 Declared: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया. इस परीक्षा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव रिजल्ट जारी किए. 12वीं में जिज्ञासु ने प्रदेश में टॉप किया है. उसे 500 में 488 नंबर मिले हैं. वहीं, 10वीं में संध्या नायक ने टॉप किया है. बलौदा बाजार पलारी के रहने वाले जिज्ञासु वर्मा ने 12वीं में 98.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. वहीं, 10वीं की प्रदेश टॉपर संध्या नायक महासमुंद जिले की रहने वाली हैं.  

Chhattisgarh Topper List: देखें 12वीं के टॉपर की सूची

Latest and Breaking News on NDTV

Topper Jigyasu Verma: जिज्ञासु वर्मा को किस विषय में मिले कितने अंक? 

12वीं के टॉपर जिज्ञासु वर्मा ने 500 में से 493 अंक प्राप्त किए हैं. उन्होंने मैथ्स स्ट्रीम से पढ़ाई की है और सभी विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया. हिंदी में 99, इंग्लिश में 98, फिजिक्स में 97, केमिस्ट्री में 100 और मैथमेटिक्स में 99 अंक हासिल कर प्रदेश में पहले स्थान पर रहे. उनकी इस उपलब्धि से पलारी सहित पूरे जिले में खुशी की लहर है. 

Chhattisgarh 10th-12th Board Results 2026 Topper List

Chhattisgarh 10th-12th Board Results 2026 Topper List

पिता चलाते हैं किराने की दुकान 

जिज्ञासु के पिता नरेंद्र वर्मा पलारी में किराना व्यापारी हैं, जबकि माता महेश्वरी वर्मा प्राथमिक शाला सुकदा में शिक्षिका हैं. परिवार के अनुसार, जिज्ञासु शुरू से ही पढ़ाई में तेज रहा है और हमेशा अनुशासित ढंग से अपनी पढ़ाई करता रहा. उसकी सफलता के पीछे परिवार का सहयोग, शिक्षकों का मार्गदर्शन और उसकी लगातार मेहनत रही है.

10वीं बोर्ड परीक्षा में 2 अंक से चूके थे 

जिज्ञासु ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया था. उस समय उसने 600 में से 581 अंक हासिल कर 96.83 प्रतिशत प्राप्त किए थे. हालांकि, वह टॉप-10 मेरिट सूची में आने से मात्र 2 अंक से चूक गया था, क्योंकि उस वर्ष टॉप लिस्ट का अंतिम अंक 583 था. पिछले साल की वही कमी इस बार उसकी सबसे बड़ी प्रेरणा बनी और उसने सीधे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर लिया. 

10वीं के टॉपर की सूची...  

Chhattisgarh 10th-12th Board Results 2026, 10th Topper List

Chhattisgarh 10th-12th Board Results 2026, 10th Topper List

Chhattisgarh 10th-12th Board Results 2026, 10th Topper List

Chhattisgarh 10th-12th Board Results 2026, 10th Topper List

इस साल परीक्षा में करीब 5.66 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए. बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं में 3,20,535 और 12वीं में 2,45,785 परीक्षार्थी  में शामिल हुए थे. यानी दोनों कक्षाओं में करीब 31% का अंतर दर्ज किया गया था.

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट चेक ऐसे करें (Chhattisgarh 10th-12th Board Results Check)

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा.
  • होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close