विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2025

मैनपाट में होगा बीजेपी का तीन दिवसीय चिंतन शिविर, इस दिन से लगेगा दिग्गजों का जमावड़ा

CG NEWS: छत्तीसगढ़ भाजपा का तीन दिवसीय चिंतन शिविर मैनपाट में 7 से 9 जुलाई तक आयोजित होगा. इस शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

मैनपाट में होगा बीजेपी का तीन दिवसीय चिंतन शिविर, इस दिन से लगेगा दिग्गजों का जमावड़ा

CG BJP: छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले सरगुजा के मैनपाट में  भाजपा का तीन दिवसीय चिंतन शिविर होने वाल है. ये शिविर 7 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगा. शिविर में भाजपा के सभी विधायक, सांसद, राज्य सभा सांसद सहित संगठन के राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे, जिसके मद्देनजर मैनपाट में जोरदार तैयारी चल रही है. 

शिविर में आने वाले भाजपा नेताओं के लिए रिसॉर्ट में लग्जरी रूम तैयार किए जा रहे हैं. साथ ही पूरे मैनपाट को सजाया जा रहा है. दरअसल, मैनपाट में होने वाले भाजपा के चिंतन शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शिविर का उद्घाटन करेंगे इसके साथ ही देश भर के भाजपा के शीर्ष नेता इस दौरान तीन दिन तक मैनपाट में रहेंगे. 

बताया यह भी जा रहा है कि इस शिविर में भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे. इसके लिए अलग से सुरक्षा के मद्देनजर तैयारी की जा रही है. केंद्रीय मंत्रियों के लिए रहने की अलग व्यवस्था की गई है वहीं भाजपा के सिर्फ नेताओं के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई है. इस चिंतन शिविर में देश के कुछ राज्यों में आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनावों के संबंध में भी रणनीति बनाई जाएगी.

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम 

भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर के तहत सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. मैनपाट पहाड़ों में बसा हुआ है, इसके साथ ही इसके चारों ओर घने जंगल हैं वहीं इन जंगलों में जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है इसी के मद्देनजर पुलिस और वन विभाग के जवान चिंतन शिविर के दौरान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे, ताकि चिंतन शिविर में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो सके. वहीं पुलिस और वन विभाग के आला अधिकारी अभी से ही सुरक्षा के मद्देनजर तैयारी में जुटे हुए हैं.

चिंतन शिविर में आने वाले मेहमानों के लिए छत्तीसगढ़ी भोजन 

चिंतन शिविर में जहां एक ओर भाजपा के अतिविशिष्ट अतिथियों और केंद्रीय मंत्रियों के रहने के लग्जरियस सर्वसुविधायुक्त कमरों को तैयार किया जा रहा है. वहीं शिविर में भोजन इत्यादि की व्यवस्था भी जबरदस्त तरीके से की जा रही है. बताया जा रहा है कि शिविर के लिए सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ और प्रदेश से बाहर के खानसामा बुलाए गये हैं. शिविर में छत्तीसगढ़ के व्यंजनों का लुत्फ मेहमान उठाए इसके लिए छत्तीसगढ़ में खाने वाले भाजी, बरी, मशरूम, सहित अचार, पापड़ की तैयारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com