LPG Gas Cylinder Shortage: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश में रसोई गैस सिलेंडर संकट को लेकर सदन में हंगामा किया. रसोई गैस सिलेंडर की किल्ल्लत के विषय पर विपक्ष सदन में बहस चाहता था, जब इसकी इजाजत नहीं मिली, तो कांग्रेसी सदस्य सदन में नारेबाजी करने लगे और नियमों के तहत सभापति ने पहले 30 सदस्यों को निलंबित किया, फिर बाद उनका निलंबन वापस ले दिया..
ये भी पढ़ें-'छत्तीसगढ़ में LPG, पेट्रोल और डीजल के पर्याप्त स्टॉक', अफवाहों के बीच CM विष्णुदेव साय ने किया ऐलान
कुछ देर में कांग्रेसी विधायकों का निलंबन रद्द किया
रिपोर्ट के मुताबिक रसोई गैस की किल्लत के मुद्दे पर विपक्ष नेता चरणदास महंत के उठाए मुद्दे पर साथ देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कहा कि भले ही एलपीजी आपूर्ति राज्य का विषय न हो, लेकिन कालाबाजारी और जमाखोरी जैसे मुद्दे ऐसे हैं जिन पर राज्य सरकार को ध्यान देना चाहिए. बघेल ने चर्चा की मांग करते हुए कहा कि इसीलिए हम इस मुद्दे को शून्य काल में लाए.
'रसोई गैस सिलेंडर राज्य सरकार का विषय नहीं'
गौरतलब है विपक्ष के नेता चरणदास महंत की अगुवाई में मुख्य विपक्षी दल के सदस्य ने सदन में कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले भरोसा दिलाया था कि छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की कमी नहीं होगी, लेकिन अगले ही दिन कीमतें बढ़ा दी गईं. महंत ने स्थगन प्रस्ताव देकर इस मामले में चर्चा की मांग की. इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर राज्य सरकार का विषय नहीं है.
ये भी पढ़ें-विधानसभा में विपक्ष ने भाजपा विधायक रिकेश सेन की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, MLA बोले, धन्यवाद
ये भी पढ़ें-UPSC Exam Result 2025: दिन भर मना यशवर्धन सिंह के IAS बनने का जश्न, पर हमीरपुर UP का निकला 212वीं रैंक लाने वाला शख्स
सभापति ने कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित की
रसोई गैस की किल्लत के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के बाद सभापति ने हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी, लेकिन सजन जब सदन फिर से शुरू हुआ तब महंत ने मुद्दे को दोबारा उठाते हुए कहा कि राज्य में 36 लाख से ज़्यादा सिलेंडर ग्राहक मुश्किलों का हवाला दिया और सरकार से कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की.
'छत्तीसगढ़ में भी होटलों के बंद होने की खबरें हैं'
पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने पूरे देश में आम जनजीवन पर असर डाला है, और कई राज्यों से रसोई गैस की कमी की खबरें आ रही हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘‘वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति में रुकावट आई है. बड़े शहरों में लगभग 50 प्रतिशत होटलों ने अपना काम बंद कर दिया है. छत्तीसगढ़ में भी होटलों के बंद होने की खबरें हैं.
LPG सिंलेंडर के भंडारण के बारे में बताए सरकार
पूर्व छत्तीसगढ़ सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने सदन में कहा कि एलपीजी और पेट्रोलियम पदार्थों की कमी के बीत सरकार को घरेलू और वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के भंडारण के बारे में सदन को बताना चाहिए और आपूर्ति को आसान बनाने तथा कालाबाजारी एवं जमाखोरी को रोकने के लिए क्या इंतज़ाम किए जा रहे हैं इस संबंध में जानकारी देनी चाहिए.