विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2025

70 का दूल्हा, 30 की दुल्हन... मोहल्ले के बीच रचाई अनोखी शादी, ये है इनकी प्रेम कहानी 

CG News: बिलासपुर जिले में एक अनोखा विवाह हुआ है. यहां 70 साल के एक बुजुर्ग ने 30 साल की युवती से शदी रचाई है. आइए जानते हैं इनकी प्रेम कहानी के बारे में ... 

70 का दूल्हा, 30 की दुल्हन... मोहल्ले के बीच रचाई अनोखी शादी, ये है इनकी प्रेम कहानी 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा क्षेत्र से एक अजब-गजब प्रेम कहानी सामने आई है,जिसने सभी को हैरान कर दिया है. चिंगराजपारा अटल आवास में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग दादू राम गंधर्व ने 30 वर्षीय युवती से विवाह कर समाज की परंपरागत सीमाओं को तोड़ दिया है. दोनों ने विधि-विधान के साथ मोहल्ले के शिव मंदिर में सात फेरे लिए और अपने प्यार को नई पहचान दी.

जीवनसाथी बनाने का लिया फैसला 

जानकारी के अनुसार, दादू राम मजदूरी का काम करते हैं.उसी मोहल्ले में रहने वाली एक युवती से उनका परिचय हुआ और धीरे-धीरे यह जान-पहचान प्यार में बदल गई,उम्र के अंतर के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला लिया.

धूमधाम से रचाई शादी 

आज दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की रस्में निभाईं, वरमाला,सिंदूर और फेरे की हर रस्म पूरी आस्था और उल्लास के साथ संपन्न हुई.मोहल्ले के लोगों ने भी बाजे-गाजे के साथ इस अनोखी शादी में हिस्सा लिया और नवदंपत्ति को शुभकामनाएं दीं. स्थानीय लोगों का कहना है कि भले ही उम्र का फर्क बड़ा है, लेकिन दोनों के बीच का प्रेम और समर्पण देखकर सब हैरान भी हैं और खुश भी,इस अनोखी जोड़ी ने यह साबित कर दिया कि सच्चे प्यार के आगे उम्र सिर्फ एक संख्या है. 

ये भी पढ़ें मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में 24 साल के लड़के की तबीयत बिगड़ी, रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

ये भी पढ़ें हड़ताल की अनुमति के लिए हाईकोर्ट पहुंचेगा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,डॉ. सोनी की गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com