Drunken Groom: घोड़ी से उतरते ही लड़खड़ाने लगा, दूल्हे को नशे में धुत देख दुल्हन ने फेरे लेने से किया इंकार

Barat Return Without Marriage: बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा घोड़ी से उतरते ही लड़खड़ाने लगा. दूल्हे को लड़खड़ाते देख को देखकर लड़की पक्ष भड़क गया. नशे में धुत दुल्हे की दशा देख फेरे लेने से इंकार करते हुए दुल्हन शादी तोड़ दी. जिसके बाद बारातियों ने हंगामा कर दिया. आरोप है कि घरातियों द्वारा हंगामा कर रहे बारातियों को बंधक बना लिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
SEEING DRUNK TOTTER GROOM,BRIDE REFUSED TO MARRY
AI Generated Image

Bilaspur Drunken Groom: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में मंगलवार को एक शादी के जश्न में रंग पड़ गया जब बारात लेकर पहुंचे दूल्हे के साथ दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया. घोड़ी पर सवार होकर पहुंचा दूल्हा नशे में धुत दिखा और उसकी हालत देखकर दुल्हन ने शादी तोड़ दी. बताया जाता है कि लड़की के शादी तोड़ने के बाद हुए हंगामे के बाद बारातियों को काफी देर बंधक बनाए रखा गया, जो चर्चा का विषय बन गया.

बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा घोड़ी से उतरते ही लड़खड़ाने लगा. दूल्हे को लड़खड़ाता देख को देखकर लड़की पक्ष भड़क गया. नशे में धुत दुल्हे की दशा देख फेरे लेने से इंकार करते हुए दुल्हन शादी तोड़ दी. जिसके बाद बारातियों ने हंगामा कर दिया. आरोप है कि घरातियों द्वारा हंगामा कर रहे बारातियों को बंधक बना लिया गया.

ये भी पढ़ें-VIDEO: 100 फीट गहरे कुएं में कूदे थाना प्रभारी, 2 घंटे में गाय को निकाला बाहर, ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बारात के साथ लड़की के घर पहुंचे दूल्हे का लड़खड़ाना भारी पड़ गया

रिपोर्ट के मुताबिक शादी को लेकर एक दिन पहले दुल्हा और दुल्हन के परिवार को जश्न का माहौल था. सामने आई एक तस्वीर में हल्दी कार्यक्रम के दिन दूल्हे राजू मांडले को महिलाएं हल्दी लगाती नजर आई थीं. उधर दुल्हन के परिवार में भी शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही थीं. तय समय पर डीजे की तेज धुन पर बाराती नाचते-गाते दुल्हन के घर पहुंचे, लेकिन घोड़ी से उतर रहे दूल्हे का लड़खड़ाना भारी पड़ गया.

Advertisement

वायरल हो रही दूल्हे के हल्दी की तस्वीर

नशे में धुत दूल्हे की दशा-दिशा देख लड़की पक्ष को बुखार चढ़ गया

बताया जाता है दूल्हे को लड़खड़ाता देख लड़की के परिवार में कानाफूसी शुरू हो गई. लड़की पक्ष का परिवार बारात की स्वागत की तैयारी में खड़ा था, लेकिन दूल्हे की दशा-दिशा देख सबको बुखार चढ़ गया. दुल्हा शराब के नशे में है, यह भांपते ही लड़का पक्ष के रिश्तेदार उखड़ गए. लड़की पक्ष के लोग दूल्हे को देखकर हैरान रह गए और तुरंत शादी की रस्में रुकवा दीं, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

ये भी पढ़ें-पुणे में बंगले में गांजे की खेती कर रहा था युवक, छापेमारी में उगते मिले 41 पौधे, आवास से ही करता था ट्रेड!

सूत्रों के मुताबिक, दुल्हन को जब दूल्हे राजू के नशे में होने की जानकारी मिली तो उसने शादी से साफ इंकार कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और लड़की और लड़की पक्ष के बीच जमकर विवाद हुआ. आरोप है कि लड़की पक्ष ने हंगामा कर रहे बारातियों को कुछ देर तक रोके रखा.

ये भी पढ़ें-दहेज नहीं मिलने से नाराज पति ने पत्नी का न्यूड वीडियो किया VIRAL, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुई थी शादी

दूल्हे समेत बारातियों को हंगामे के बाद घंटों तक बंधक बना लिया गया

लड़की पक्ष पर आरोप लगाते हुए लड़के पक्ष की ओर से कहा गया है कि दूल्हे समेत कुछ रिश्तेदारों को घंटों तक रोके रखा गया और आगे जोड़ते हुए कहा कि उन्हें बंधक जैसा व्यवहार झेलना पड़ा. हालांकि लड़की पक्ष का सफाई में कहना है कि उन्होंने केवल जवाब मांगने के लिए लोगों को रोका था. विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया. 

कई बार रात में पंचायत बैठी, बातचीत का दौर चला, अड़ी रही दुल्हन

बताया जाता है शादी टूटने की खबर से लड़का पक्ष काफी अपमानित सा महसूस कर रहा था और काफी देर तक कोशिश की गई कि किसी तरह से शादी न टूटे. इसी क्रम रात में कई बार पंचायत बैठी और बातचीत का दौर चला, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी रही, जिसके चलते पूरी बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा. बिना शादी के लौटी बारात समाज में चर्चा का विषय बन गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-झांसी में शादी का झांसा देकर देशभर के 610 अधेड़ पुरुषों का किया शिकार, फेक कॉल सेंटर की ओनर हिना कौशर गिरफ्तार