विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2025

धान खरीदी में डेढ़ करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी, FIR दर्ज करने की तैयारी कर रहा प्रबंधन

Chhattisgarh: बिलासपुर जिले में धान खरीदी में गड़बड़ी का भंडाफोड़ हुआ है. यहां डेढ़ करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आने के बाद एफआईआर की तैयारी चल रही है. 

धान खरीदी में डेढ़ करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी, FIR दर्ज करने की तैयारी कर रहा प्रबंधन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में धान खरीदी में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है. जिला सहकारी बैंक ने 15 से अधिक धान खरीदी केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया है.

कानूनी कार्रवाई की तैयारी 

बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील सोढ़ी ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में इन केंद्रों द्वारा खरीदी गई धान में भारी अनियमितता पाई गई थी.जांच के बाद ऐसे केंद्रों को चिन्हांकित किया गया, जिनमें से चार केंद्रों ने धान की कमी की भरपाई कर दी है. शेष केंद्रों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें इमरजेंसी के 50 साल : PM मोदी ने 'द इमरजेंसी डायरीज' में बयां किया आपातकाल का अपना सफर

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

अधिकारियों के अनुसार, गड़बड़ी का आंकड़ा डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा का है. यह मामला लंबे समय से जांच के दायरे में था, लेकिन अब स्पष्ट सबूत सामने आने के बाद प्रशासन ने कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया है. बैंक प्रबंधन का कहना है कि किसानों के हितों और सार्वजनिक धन की रक्षा के लिए दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. जल्द ही संबंधित केंद्र प्रभारियों और कर्मचारियों पर FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें खूंखार नक्सली हिड़मा के गांव में CRPF के जवान बने दुल्हन के भाई, नेग दिया फिर बेटी और ग्रामीणों के साथ थिरकाए कदम 

ये भी पढ़ें MPPSC Food Safety Officer: मध्य प्रदेश में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com