बालोद में खड़े ट्रक में पीछे से टकराए बाइक सवार, एक ही गांव के तीन युवकों की दर्दनाक मौत 

Balod Road Accident News: पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है. मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Balod Road Accident: बालोद जिले के दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात करीब एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा जमही टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से बाइक सवार युवक टकराए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सड़क से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

मृतकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार तीनों युवक गुजरा गांव के निवासी थे और बाइक से कुसुमकसा से वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान जमही के पास सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात ट्रक के पीछे उनकी बाइक जा भिड़ी. आशंका जताई जा रही है कि अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण उन्हें आगे खड़े भारी वाहन का अंदाजा नहीं लग पाया.

सीहोर में बाबू ने दोस्तों के खाते में डाल दिए सरकार के 63,58,894 रुपये, सच सामने आते ही कलेक्टर ने नौकरी से किया बाहर

एक गांव के तीन युवकों की मौत 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर बाहर निकल आए. लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है. मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

Advertisement

'शादी नहीं की तो केस करूंगी...' यहीं बिगड़ी बात, बिहार से MP लाकर की प्रेमिका की हत्या, 2000 CCTV से खुला राज