विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2025

Anti Naxal Operation: राजधानी के नजदीक नक्सलियों ने बना रखा था डेरा, सुरक्षाबलों ने नापाक मंसूबों पर फेरा पानी

Gariaband Anti Naxal Operation: सुरक्षाबलों ने एक बार फिर से राजधानी रायपुर (Raipur) के नजदीक गरियाबंद (Gariaband) के मैनपुर क्षेत्र के पंडरीपानी और सिकासेर के घने जंगलों में नक्सलियों के अड्डे का पर्दाफाश किया है. सुरक्षा बलों ने यहां से बड़ी संख्या में प्रेशर कुकर, आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, मेडिकल किट, इंजेक्शन, बैंडेज और पोस्टर प्रिंटिंग के उपकरण बरामद किए हैं. 

Anti Naxal Operation: राजधानी के नजदीक नक्सलियों ने बना रखा था डेरा, सुरक्षाबलों ने नापाक मंसूबों पर फेरा पानी

Anti Naxal Operation in Gariaband: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नक्सली (Naxalite) एक बार फिर से लामबंद होने की फिराक में है. इसी सिलसिले में राजधानी रायपुर (Raipur) के नजदीक गरियाबंद (Gariaband) के मैनपुर क्षेत्र के पंडरीपानी और सिकासेर के घने जंगलों में डेरा जमाना शुरू कर दिया है. यह इलाका आमतौर पर जंगल की शांति और पहाड़ी खूबसूरती के लिए जाना जाता है, लेकिन इसी खामोशी का फायदा उठाकर नक्सली एक बड़ा विस्फोटक खेल रच रहे थे. हालांकि, वक्त रहते सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया.

दरअसल, 12 अगस्त की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस और D/62 बटालियन सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान जवान ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों और घने झुरमुट से होते हुए जवान उस जगह पहुंचे, जहां एक बैंगनी तिरपाल पर विस्फोटक और दूसरे उपकरण सलीके से रखे हुए थे. बरामद सामान में 6 नए प्रेशर कुकर, आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, मेडिकल किट, इंजेक्शन, बैंडेज और पोस्टर प्रिंटिंग का उपकरण शामिल था.

धमकी वाले पोस्टर भी किए गए थे जारी

जांच में सामने आया कि नक्सली इस सामग्री का इस्तेमाल सुरक्षाबलों को निशाना बनाने और ग्रामीणों में डर का माहौल फैलाने के लिए करने वाले थे. हाल ही में इस इलाके में नक्सली पोस्टर और बैनर देखे गए थे, जिनमें सुरक्षा बलों के खिलाफ धमकियां दी गई थीं.

यह भी पढ़ें- बुरहानपुर में ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, जानें- कैसे घटी घटना

पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया है. साथ ही सुरक्षाबलों की ओर से दावा किया गया है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की एक बड़ी योजना ध्वस्त हो गई है. साथ ही, ग्रामीणों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ बीजेपी में फेरबदल, तीन नए महामंत्री बनाए गए, कोषाध्यक्ष भी बदले, यहां देखें लिस्ट

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close