विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2025

Anty Naxal Operation: बरसात में भी जारी है सर्च ऑपरेशन, नक्सलियों के खिलाफ ये है बड़ी स्ट्रैटजी

Rajnandgaon Police: राजनांदगांव पुलिस ने बरसात के मौसम में भी नक्सल विरोधी अभियान जारी रखा है. जिले के सीमावर्ती इलाकों में सर्चिंग जारी है, जहां महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से लगे हुए हैं. पुलिस का उद्देश्य मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त राज्य बनाना है. राजनांदगांव रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य ने बताया कि नक्सली अभियान लगातार जारी रहेगा और बॉर्डर एरिया में पुलिस चौकन्नी रहेगी.

Anty Naxal Operation: बरसात में भी जारी है सर्च ऑपरेशन, नक्सलियों के खिलाफ ये है बड़ी स्ट्रैटजी
प्रतीकात्मक तस्वीर
Meta AI

CG NEWS: राजनांदगांव में लगातार नक्सली विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. बरसात के मौसम में भी नक्सल विरोधी अभियान धीमा नहीं हुआ है. जिले के सीमावर्ती इलाकों में सर्चिंग जारी है,राजनांदगांव पुलिस रेंज के जिले नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आते हैं जो कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से लगे हुए हैं. 

पुलिस द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है और बरसात में भी सर्चिंग की जा रही है.

छत्तीसगढ़ में मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त राज्य बनाने को लेकर कार्य किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पुलिस कार्य कर रही है और नक्सल विरोधी अभियान भी चलाया जा रहा है. राजनांदगांव जिले सहित राजनांदगांव पुलिस रेंज के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार नक्सल विरोधी अभियान जारी है. राजनांदगांव जिला मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों से लगा हुआ है अभी बरसात का मौसम शुरू हो चुका है. बरसात के मौसम में भी नक्सल विरोधी अभियान तेजी से जारी है.

बॉर्डर एरिया में पुलिस चौकन्नी 

वहीं इसको लेकर राजनांदगांव रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य ने बताया कि नक्सली अभियान तो लगातार चल रहा है, जहां तक रेनी सीजन की बात है ऑपरेशन हमारा जारी रहेगा. उसका स्वरूप पैटर्न थोड़ा चेंज हो सकता है. ऑपरेशन जारी है और आगे भी जारी रहेगा. इस रेंज में महाराष्ट्र और एमपी के साथ अच्छा कोऑर्डिनेशन है. हमने कई इंटर स्टेट ऑपरेशन किए हैं जो आगे भी जारी रहेगा. बॉर्डर एरिया को नक्सली लोग सेफ ना समझे यह हमारा उद्देश्य है.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close