विज्ञापन
This Article is From May 22, 2025

अबूझमाड़ के बाद अब बीजापुर में बड़ी मुठभेड़, DRG जवानों ने नक्सलियों को घेरा, एक माओवादी ढेर

CG Naxal Operation: बीजापुर में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. एक माओवादी के मारे जाने और एक हथियार बरामद करने की खबर है, जबकि दो जवान घायल हुए हैं. एसपी ने विस्तृत जानकारी के लिए जवानों से संपर्क होने का इंतजार करने की बात कही है.

अबूझमाड़ के बाद अब बीजापुर में बड़ी मुठभेड़, DRG जवानों ने नक्सलियों को घेरा, एक माओवादी ढेर

Bijapur Naxal Encounter: नारायणपुर के अबूझमाड़ में बुधवार को हुए एंटी नक्सल ऑपरेशन में 27 नक्सलियों को ढेर करने के बाद डीआरजी जवानों ने गुरुवार यानी आज बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है. खबर  है कि डीआरजी जवानों ने बीजापुर में नक्सलियों को घेर रखा है और उनके साथ लगातार मुठभेड़ जारी है. इस दौरान एक माओवादी के मारे जाने की खबर है जबकि दो जवान घायल बताए जा रहे हैं. 

डीआरजी जवानों ने बीजापुर में तुमरेल इलाके में नक्सलियों को घेरा रखा है. सुबह से चल रहे बीजापुर में मुठभेड़ में जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया, वहीं एक हथियार भी बरामद किया. हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बीजापुर मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए एसपी ने कहा कि जवानों से सम्पर्क होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी. 

लगातार चल रहे हैं ऑपरेशन 

बता दें कि प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन जारी हैं. बीते दिन राज्य के नारायणपुर—बीजापुर—दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू समेत 27 नक्सलियों को मार गिराया. 

उन्होंने बताया कि नारायणपुर—बीजापुर—दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित अबूझमाड़ के इलाके में नक्सलियों की केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो के सदस्य तथा माड़ डिवीजन और पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के बड़े कैडर की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था. 

27 शव हुए हैं बरामद 

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल के जवान जब क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों ने जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू (70) समेत 27 नक्सलियों के शव और अनेक हथियार बरामद किये हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com