विज्ञापन

अंबिकापुर एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए आज से शुरू होगी सीधी विमान सेवा, सीएम साय करेंगे शुभारंभ

Direct Flight Service: मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर से पैसेंजर अब सीधे दिल्ली और कोलकाता उड़ान भर सकेंगे. एयरपोर्ट में सीधी विमान सेवा की शुरूआत का शुभारंभ सीएम साय करेंगे. सप्ताह में 2 दिन दिल्ली और 2 दिन कोलकाता के लिए सीधी उड़ान सेवा की शुरूआत होने से खबर से जिलेवासी बेहद खुश हैं, जिससे यात्रियों को अब बड़ी सहूलियत होने वाली है. 

अंबिकापुर एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए आज से शुरू होगी सीधी विमान सेवा, सीएम साय करेंगे शुभारंभ
DIRECT FLIGHT SERVICE TO DELHI AND KOLKATA INAUGURATION FROM MAA MAHAMAYA AIRPORT

Maa Mahamaya Airport: छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य सरगुजा संभाग के अंबिकापुर जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि आज यानी 30 मार्च से मां महामाया अंबिकापुर एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा का शुभारंभ होने जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से शुरू हो रहे दिल्ली-कोलकाता सीधी विमान सेवा का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे

मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर से पैसेंजर अब सीधे दिल्ली और कोलकाता उड़ान भर सकेंगे. एयरपोर्ट में सीधी विमान सेवा की शुरूआत का शुभारंभ सीएम साय करेंगे. सप्ताह में 2 दिन दिल्ली और 2 दिन कोलकाता के लिए सीधी उड़ान सेवा की शुरूआत होने से खबर से जिलेवासी बेहद खुश हैं, जिससे यात्रियों को अब बड़ी सहूलियत होने वाली है. 

ये भी पढ़ें-अगले 5 दिन में छत्तीसगढ़ में शून्य हो जाएंगे नक्सली? कांकेर जिले में आज फिर 6 माओवादी कर सकते हैं सरेंडर

प्रधानमंत्री मोदी ने किया था मां महामाया एयरपोर्ट का उद्घाटन

गौरतलब है गत 20 अक्टूबर 2024 सरगुजा संभाग में स्थित मां महामाया एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था. करीब 365 एकड़ में फैले और लगभग ₹80 करोड़ की लागत से विकसित एयरपोर्ट सरगुजा को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ता है. माना जा रहा है यह केवल हवाई सेवा नहीं, बल्कि संभाग की प्रगति की नई उड़ान है. शायद यही वजह कि जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों और आम जनता को आमंत्रित किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

सरगुजा सांसद ने सीधी उड़ान सेवा को बताया ऐतिहासिक पल

मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी विमान सेवा के शुभारंभ पर प्रतिक्रिया देते हुए सरगुजा सांसद चिंतामणि ने कहा यह एक ऐतिहासिक पल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा अब सही दिशा में कार्य हो रहा है. सरगुजा से सीधी विमान सेवा की शुरूआत पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएमस सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अंबिकापुर से विमान सेवा के विस्तार का स्वागत किया.

ये भी पढ़ें-Maoism In Life Support: बस्तर में वेंटीलेटर पर माओवाद, साल भर में सिमटा 4 दशकों का उग्रवाद, दावा- दंतेवाड़ा में एक भी माओवादी नहीं बचा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close