छत्तीसगढ़: AAP प्रदेश अध्यक्ष भीषण सड़क हादसे में गंभीर घायल, बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. जांजगीर-चांपा के पारा घाट टोल के पास एनएच-49 पर बाइक सवार को बचाने के दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर पारा घाट टोल के पास उस समय हुआ, जब वे अकलतरा से बिलासपुर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. गंभीर रूप से घायल अभिषेक मिश्रा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

पारा घाट टोल के पास हुआ भीषण हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना जांजगीर-चांपा जिले के पारा घाट टोल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर हुई. अभिषेक मिश्रा अपनी कार से अकलतरा से बिलासपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई.

Advertisement

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना उस समय हुई, जब अभिषेक मिश्रा की कार के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया. उसे बचाने के प्रयास में कार चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गई.

टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे

हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला. हादसे में आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा को गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद उन्हें तत्काल बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है.

समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता

हादसे की खबर सामने आते ही आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल बन गया. पार्टी से जुड़े लोग लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ले रहे हैं. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में जुटी हुई है और अस्पताल प्रशासन उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है.