विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2024

अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स रायपुर से गिरफ्तार

Threatening Shahrukh Khan: गिरफ्तार शख्स का नाम फैजल खान बताया जा रहा है. मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी फैजल खान को उसके घर से दबोच लिया.

अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स रायपुर से गिरफ्तार

Threat To Shahrukh Khan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने और  50 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने आज रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार शख्स का नाम फैजल खान बताया जा रहा है. मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी फैजल खान को उसके घर से दबोच लिया.

अभिनेता शाहरुख खान को धमकी मामले में पहले मुंबई पुलिस ने फैजान नामक शख्स को गिरफ्तार किया था, लेकिन मंगलवार को फैजल खान नामक एक और शख्स को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. गिरफ्तार फैजल खान को धमकी देने के मामले में मुख्य आरोपी बताया जा रहा है.

शाहरुख खान को जान से धमकी देने के मामले में दूसरी गिरफ्तारी

गौरतलब है इससे पहले मुंबई पुलिस ने अभिनेता शाहरुख को धमकी देने और फिरौती मांगने के मामले में पेशे से वकील फैजान को गिरफ्तार किया गया था. शाहरुख को जान से धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा की गई यह दूसरी गिरफ्तारी है. पूछताछ में आरोपी फैजल खान से बड़े खुलासे हो सकते हैं.

फैजल खान के वकील विराट ने एनडीटीवी पर किया बड़ा खुलासा

रायपुर से गिरफ्तार फैजल खान के वकील ने बड़ा खुलासा करते हुए एनडीटीवी से कहा कि, फैजल खान के वकील विराट वर्मा ने बताया कि फैजान खान ने 20 दिन पहले शाहरुख खान को नोटिस भेजा था. शाहरुख फिल्म अंजाम की एक सीन को हटाने के लिए नोटिस भेजा था. उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई शंका पैदा कर रही है.

शाहरुख को जान से धमकी देने के मामले में गिरफ्तार रायपुर के फैजल खान को मुंबई पुलिस गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की तैयारी में है. इससे पहले धमकी मामले में पुलिस ने पहले पेशे से वकील फैजान खान को गिरफ्तार किया था.

फैजल खान को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाएगी मुंबई पुलिस

उल्लेखनीय है फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को जान से धमकी देने के मामले में गिरफ्तार रायपुर के फैजल खान को मुंबई पुलिस गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की तैयारी में है. शाहरुख खान को धमकी मामले में पुलिस ने पहले वकील फैजान खान को गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें- Gwalior Murder: पैरोल पर छूटे युवक की सरेआम हत्या, कौन हैं ग्वालियर के ये बेखौफ बाइक सवार?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com