विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2024

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के पहले दिन ही चल रहा था ये खेल, कलेक्टर के आदेश पर ऐसे हुआ एक्सपोज

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हो गया है. इसके साथ ही अवैध धान के परिवहन और भंडारण को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. इस बीच धान खरीदी के पहले दिन ही प्रशासन ने 184 क्विंटल धान जब्त किया है. 

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के पहले दिन ही चल रहा था ये खेल, कलेक्टर के आदेश पर ऐसे हुआ एक्सपोज

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हो गया है. इसके साथ ही अवैध धान के परिवहन और भंडारण को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. इस बीच धान खरीदी के पहले दिन ही प्रशासन ने 184 क्विंटल धान जब्त किया है. 

कलेक्टर ने सभी नोडल और जांच अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध धान के प्रवेश और भंडारण को रोकने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो. सभी चेक पोस्टों पर सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं, और अवैध धान मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है. 

विशेष जांच दल की कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए गठित विशेष जांच दल ने आज पहले दिन बड़ी सफलता हासिल की. अकलासरई के निवासी दीपक दुबे, छिंदडाँड़ के प्रमोद किंडो, बाजारपारा-बैकुंठपुर के नन्दू गुप्ता, कौचिला पटना के प्रवीण अग्रवाल और छिंदिया-पटना के सुनील राजवाड़े के पास से करीब 184 क्विंटल (479 कट्टी) अवैध धान पकड़ा गया. इन सभी पर अवैध धान के परिवहन और भंडारण का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है.
इस जांच दल में कृषि उपज मंडी समिति बैकुंठपुर के प्रभारी सचिव अंजली कुमार सिंह, राजस्व पटवारी आशीष पाल और उमेश साहू शामिल थे. 

14 नवंबर को हुआ धान खरीदी का आगाज

विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र ‘मोदी की गारंटी' में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का वादा किया था. सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में लिखा, “मोदी की गारंटी के अनुरूप हमारी सरकार ने किसानों के हित में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का अपना वादा पूरा किया है. इस बार भी 27 लाख से अधिक किसान भाईयों को इसका लाभ मिलेगा.”

इसे भी पढ़ें- CG Dhan Kharidi: किसानों के लिए खुशखबरी, इतने घंटे के अंदर मिल जाएंगे धान के पूरे पैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com