विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2024

नशे की हालत में 13 साल की लड़की से गैंगरेप, रात को 2 बजे भेजा था ये मेसेज

Chhattisgarh Bilaspur News in Hindi : बिलासपुर से एक 13 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. जहां एक नाबालिग लड़के ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले तो लड़की को नशीली दवा खिलाई फिर दोनों ने लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. 

नशे की हालत में 13 साल की लड़की से गैंगरेप, रात को 2 बजे भेजा था ये मेसेज
नशे की हालत में 13 साल की लड़की से गैंगरेप (बालिग आरोपी)

Crime News : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) से 13 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. घटना बिलासपुर के विवेकानंद रेसीडेंसी की है जहां एक नाबालिग लड़के ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बता दें कि आरोपी नाबालिग और लड़की दोनों का घर नज़दीक था... इसलिए वो दोनों एक -दूसरे को जानते भी थे और उन दोनों के बीच दोस्ती थी. लेकिन घटना की रात अचानक से नाबालिग लड़के ने 13 साल की लड़की को फोन पर कुछ मेसेज भेजा. उस मेसेज में क्या था... ? और उसके आगे क्या हुआ? आइए आपको सिलसिलेवार तरीके से मामले की जानकारी देते हैं.

देर रात आरोपी ने भेजा मेसेज

दरअसल, मंगलवार की रात नाबालिग लड़के ने लड़की को मोबाइल पर मैसेज किया. इस मेसेज में उसने कहा कि मेरे पास तुम्हरी अश्लील फोटो है. जिसे मैं वायरल कर दूंगा. साथ ही नाबालिग आरोपी ने लड़की को कालोनी के एक मंदिर के पास बुलाया. अश्लील फोटो होने के डर से बच्ची रात करीब दो बजे नाबालिग से मिलने के लिए चली गई.

लड़की को खिलाई नशीली दवा

लड़की जब पहुंची तो उसने देखा कि वहां पर नाबालिग लड़का अपने एक दोस्त के साथ खड़ा था. इसके बाद दोनों लड़कों ने मिलकर लड़की को नशीली दवा खिला दी. फिर दोनों ने बच्ची से दुष्कर्म किया. इधर, बेटी को घर में न पाकर महिला उसकी तलाश करने लगी. इस दौरान माँ अपनी बेटी को ढूंढते हुए  मंदिर के पास पहुंची.

माँ को देख फरार हुए आरोपी

लड़की की माँ को आते देख नाबालिग और उसका साथी भाग निकले. जिसके बाद बदहवास बेटी को माँ जैसे-तैसे करके अपने घर लेकर आई. सुबह बेटी के होश में आने के बाद माँ को पूरे मामले की जानकारी हुई. इसके बाद लड़की की माँ ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है.

ये भी पढ़ें : 

कत्ल या फिर आत्महत्या ! फंदे पर चौकीदार की लाश मिलने से मचा हड़कंप 

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

नए कानून के तहत मामले में FIR दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. बता दें कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों साथियों में से एक आरोपी बालिग था. अब पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें : 

बॉस ने किया रेप तो लड़की ने ऑफिस में की खुदकुशी... WhatsApp चैट ने खोले राज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com