विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

Top 10 Richest: कौन हैं लैरी एलिसन, जो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं, मस्क की बादशाहत बरकरार

Top 10 Richest People: साल की उम्र में एलिसन अभी भी ओरेकल के अध्यक्ष और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के रूप में कार्य करते हैं. उन्होंने 1977 में कंपनी की स्थापना की और 2014 तक इसके सीईओ के रूप में कार्य किया था.

Top 10 Richest: कौन हैं लैरी एलिसन, जो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं, मस्क की बादशाहत बरकरार

Forbes Annual Billionaire Index 2025: फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, एलिसन की कुल संपत्ति बढ़कर 258.8 बिलियन डॉलर हो गई, जिससे वह दुनिया के अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, मस्क 410.8 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं.

अप्रैल 2025 में जारी फोर्ब्स की एनुअल बिलेनियर इंडेक्स में एलिसन 192 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर थे. लेकिन, इस बीच उनकी कंपनी के स्टॉक में तेजी आने के कारण उनकी संपत्ति बीते दो महीनों में 66.8 अरब डॉलर बढ़ गई है. दरअसल, पिछले 13 जून को ओरेकल की ओर से उम्मीद से मजबूत आय रिपोर्ट करने के बाद कंपनी के शेयर की कीमत 7 प्रतिशत का मजबूत उछाल देखने को मिला था, जिससे एलिसन की संपत्ति 259 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई है.

जुकरबर्ग और जेफ बेजोस को पीछे छोड़ा 

इसके साथ ही ओरेकल कॉरपोरेशन के सह-संस्थापक और चेयरमैन लैरी एलिसन अब मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. 

नवाचार पर है कंपनी का फोकस

ओरेकल ने हाल ही में ओपनएआई और सॉफ्टबैंक के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रोजेक्ट स्टारगेट के तहत एआई डेवलपमेंट के लिए अमेरिकी सरकार के प्रयास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

ओरेकल का एआई  पर है फोकस

एलिसन, ओरेकल के एआई विजन के बारे में मुखर रहे हैं. यहां तक कि उन्होंने सुझाव दिया है कि एआई निगरानी का एक नया युग लाएगा, जहां टेक्नोलॉजी निरंतर रिकॉर्डिंग और रिपोर्टिंग के माध्यम से सार्वजनिक व्यवहार को बेहतर बनाने में मदद करेगी. 80 साल की उम्र में एलिसन अभी भी ओरेकल के अध्यक्ष और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के रूप में कार्य करते हैं. उन्होंने 1977 में कंपनी की स्थापना की और 2014 तक इसके सीईओ के रूप में कार्य किया था.

ये हैं दुनिया के टॉप 10 अमीर

     क्रम-        नाम-       संपत्ति-                बढ़त-                        कंपनी-               देश

  • 1     एलोन मस्क     $410.8 बी         ▶ $0M | 0.00% 53    टेस्ला,    स्पेसएक्स संयुक्त राज्य अमेरिका
  • 2    लैरी एलिसन    $258.8 बी          ▶ $0M | 0.00% 80    ओरेकल  संयुक्त राज्य अमेरिका 
  • 3    मार्क जुकरबर्ग $235.7 बी          ▶ $0M | 0.00% 41    फेसबुक  संयुक्त राज्य अमेरिका
  • 4    जेफ बेजोस     $226.8 बी          ▶ $0M | 0.00% 61    अमेज़न   संयुक्त राज्य अमेरिका
  • 5   वॉरेन बफेट      $152.1 बी          ▶ $0M | 0.00% 94    बर्कशायर हैथवे संयुक्त राज्य अमेरिका
  • 6   लैरी पेज          $144.7 बी          ▶ $0M | 0.00% 52    Google   संयुक्त राज्य अमेरिका
  • 7    बर्नार्ड अर्नाल्ट $141.0 बी          ▶ $0M | 0.00% 76    LVMH      फ्रांस
  • 8    सर्गेई ब्रिन       $138.4 बी         ▶ $0M | 0.00% 51    Google     संयुक्त राज्य अमेरिका
  • 9    स्टीव बाल्मर    $136.2 बी         ▶ $0M | 0.00% 69    Microsoft  संयुक्त राज्य अमेरिका
  • 10  जेन्सन हुआंग  $123.9 बी         ▶ $0M | 0.00% 62    सेमीकंडक्टर संयुक्त राज्य अमेरिका

यह भी पढ़ें- Shaheed Diwas: शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को नमन, जानिए क्यों मनााया जाता है शहीद दिवस?

उनके नेतृत्व में, ओरेकल ने कई प्रमुख अधिग्रहणों के माध्यम से सफलता प्राप्त की है, जिसमें 2021 में हेल्थ टेक्नोलॉजी कंपनी सेर्नर का 28.3 बिलियन डॉलर में अधिग्रहण शामिल है.

यह भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti 2025: ऐसा था बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जीवन, पढ़िए उनके प्रेरणादायी विचार

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close