Petrol Diesel Price: मध्य प्रदेश में ईंधन के दाम में बढ़ोतरी, जानें छत्तीसगढ़ में क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट?

Madhya Pradesh-Chhattisgarh Petrol Diesel Price: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम जारी हो गए हैं. आज मध्य प्रदेश में फ्यूल के दाम में बढ़ोतरी हुई है, जबकि छत्तीसगढ़ में ईंधन के दाम घट गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 8 mins

सोमवार, 22 जनवरी को मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत पूरे प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी हो गई है. आज ईंधन के दाम में बदलाव हुए हैं. मध्य प्रदेश में ईंधन के दाम में 0.09 पैसे की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जबकि छत्तीसगढ़ में फ्यूल के दाम में 0.03 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है. 

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में फ्यूल के ताजा दाम

सोमवार को मध्य प्रदेश में 109.80 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है, जबकि डीजल 94.96 रुपये प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा है. अगर बीते दिन की बात करें तो रविवार को प्रदेश में पेट्रोल 109.71 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, जबकि डीजल औसतन कीमत 94.88 रुपये प्रति लीटर थी. वहीं छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 103.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 96.69 रुपये प्रति लीटर है. बीते दिन यानी रविवार को पेट्रोल 103.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, जबकि डीजल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर थी.

Advertisement

मध्य प्रदेश के इन जिलों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 108.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 93.68 रुपये प्रति लीटर है. अनूपपुर में पेट्रोल का रेट 110.92 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 96.00  रुपये प्रति लीटर भाव से बिक रहा है. छिंदवाड़ा में पेट्रोल की औसतन कीमत 110.43 रुपये प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा है, जबकि डीजल 95.54 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पेट्रोल की औसतन कीमत 108.66 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 93.94 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. ग्वालियर में पेट्रोल की औसतन कीमत 108.58 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 93.84 रुपये प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा है. अगर खंडवा की बात करें तो यहां पेट्रोल का रेट 111.46 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 96.50 रुपये प्रति लीटर है. कटनी में पेट्रोल 109.70 रुपये प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा है, जबकि डीजल 94.88 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है. 

ये भी पढ़े:  550 साल का इंतजार खत्म, आज अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजेंगे रामलला

रायपुर में पेट्रोल 102.46 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 95.44 रुपये प्रति लीटर है. रायगढ़ में पेट्रोल की औसतन कीमत 103.46 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 96.44 रुपये प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा है. दंतेवाड़ा में पेट्रोल के दाम 106.65 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल का भाव 99.58 रुपये प्रति लीटर है. अगर बस्तर की बात करें तो यहां पेट्रोल औसतन 105.29 रुपये प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा है, जबकि डीजल की कीमत 98.23 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कांकेर में 103.59 रुपये प्रति लीटर के भाव से पेट्रोल बिक रहा है, जबकि डीजल की औसतन कीमत 96.56 रुपये प्रति लीटर है. दुर्ग में पेट्रोल 102.70 रुपये प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा है, जबकि डीजल औसतन 95.68 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: Ayodhya Ram Mandir Inauguration: इस शुभ दिन पर... इसे ज्ञान और शांति का प्रवेश द्वार बनने दें: गौतम अदाणी