विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2023

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को जनवरी से मिलेगा केन्द्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में कहा कि उनकी सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता इस साल जनवरी से चार प्रतिशत बढ़ा कर 42 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है.

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को जनवरी से मिलेगा केन्द्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान.
भोपाल:

मध्य प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का ऐलान करते हुए कहा कि अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र से समान मंहंगाई भत्ता दिया जाएगा. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में कहा कि उनकी सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता इस साल जनवरी से चार प्रतिशत बढ़ा कर 42 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है. सीएम चौहान ने कहा कि इसके साथ राज्य के कर्मचारियों को केन्द्र के समान महंगाई भत्ता मिलेगा.

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, ‘‘.... पिछले दिनों मैंने घोषणा की थी कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई-भत्ता देंगे. हमने आज फैसला किया है कि केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता हम जनवरी माह से ही देंगे.''

सीएम ने कहा, ‘‘जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर तीन समान किस्तों में दिया जाएगा.' चौहान ने कहा कि वे सभी कर्मचारी, जो छठा वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी.

चौहान ने कहा कि हमने वर्ष 2014 में यह फैसला भी किया था कि जिन कर्मचारियों ने 30 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, उन्हें तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाएगा. हमने यह फैसला भी किया है कि जिन कर्मचारियों ने एक जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा.

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से करीब साढ़े सात लाख राज्य कर्मचारियों को लाभ होगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com