-
इंदौर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त, पूछा- सिर्फ चालान से सुधरेंगे हालात या होंगे ठोस इंतजाम?
इंदौर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन से पूछा है कि क्या केवल चालान काटने से हालात सुधरेंगे या ठोस कदम भी उठाए जाएंगे. कोर्ट ने सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, बिना नंबर प्लेट वाहनों, सायरन के दुरुपयोग और भारी वाहनों की आवाजाही पर जवाब मांगा है.
- सितंबर 09, 2026 22:15 pm IST
- Written by: तनुश्री देसाई, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
साफ हवा में भी नंबर-2 पर इंदौर, लखनऊ पहले स्थान पर; स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में देशभर में चमके दोनों शहर
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में इंदौर ने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है. 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर देशभर में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि लखनऊ पहले स्थान पर रहा. लगातार आठ बार देश का सबसे स्वच्छ शहर रहने वाले इंदौर ने अब बेहतर वायु गुणवत्ता के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है.
- सितंबर 08, 2026 10:47 am IST
- Written by: तनुश्री देसाई, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
इंदौर स्वच्छता मॉडल दुनिया में छाया, इटली के काउंसल जनरल ने देखा कचरा प्रबंधन, निवेश की संभावना
इटली के काउंसल जनरल वॉल्टर फरेरा एक विशेष टीम के साथ इंदौर का स्वच्छता मॉडल देखने पहुंचे. उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मुलाकात की. बातचीत में इंदौर और इटली के बीच निवेश पर भी चर्चा हुई.
- सितंबर 05, 2026 15:43 pm IST
- Reported by: तनुश्री देसाई, Edited by: उदित दीक्षित
-
अब AI समझ रहा इंसानी दिमाग की भाषा! IIT इंदौर में ब्रेन हेल्थ पर हो रही बड़ी रिसर्च
आईआईटी इंदौर में AI और EEG तकनीक की मदद से इंसानी दिमाग के सिग्नल्स, ब्रेन हेल्थ और न्यूरोलॉजिकल बदलावों पर महत्वपूर्ण शोध किया जा रहा है. वैज्ञानिक युवाओं के डिस्ट्रैक्टेड ब्रेन, तनाव, मेडिटेशन और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से जुड़े संकेतों का अध्ययन कर रहे हैं.
- सितंबर 01, 2026 16:08 pm IST
- Written by: तनुश्री देसाई, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
इंदौर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: 16 चौराहों पर सुधारे जा रहे लेफ्ट टर्न, खजराना और कनाड़िया पर काम तेज
इंदौर में ट्रैफिक सुधार के लिए 16 प्रमुख चौराहों का स्वरूप बदला जा रहा है. खजराना से लेक कनाड़िया तक काम नगर निगम द्वारा काम किया जा रहा है, इससे पीक ऑवर्स में शहर की जनता जाम से छुटकारा मिल सकेगा.
- अगस्त 31, 2026 10:49 am IST
- Reported by: तनुश्री देसाई, Edited by: उदित दीक्षित
-
3 किलो विदेशी सोने की तस्करी में इंदौर के दो सराफा कारोबारी गिरफ्तार, ऐसे पकड़े गए पिता-पुत्र
सोने की तस्करी के मामले में इंदौर के दो सराफा कारोबारियों को पकड़ा गया है. इससे पहले डीआरआई ने तीन तस्करों से 4.72 करोड़ रुपये मूल्य का 3 किलो सोना बरामद किया गया था. इन तस्करों के तार कई कारोबारियों से जुड़े हैं.
- अगस्त 29, 2026 14:56 pm IST
- Reported by: तनुश्री देसाई, Edited by: उदित दीक्षित
-
इंदौर से दिल्ली, मुंबई और पुणे का हवाई किराया 3 गुना बढ़ा; अबू धाबी की टिकट 44 हजार पहुंची
त्योहारी सीजन में फ्लाइट टिकट के प्राइस एक बार फिर बढ़ गए हैं. इंदौर से दिल्ली, मुंबई और पुणे का हवाई किराए में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. ट्रैवल एजेंट्स का कहना है कि अक्टूबर-नवंबर में एक बार फिर टिकट के दाम बढ़ सकते हैं.
- अगस्त 29, 2026 14:00 pm IST
- Reported by: तनुश्री देसाई, Edited by: उदित दीक्षित
-
IIM इंदौर में इस बार 82.5 लाख का हाईएस्ट पैकेज मिला, 240 से ज्यादा कंपनियों ने दिए जॉब ऑफर
आईआईएम इंदौर के फाइनल प्लेसमेंट में इस बार छात्रों को हाईएस्ट डोमेस्टिक पैकेज 82.5 लाख रुपये सालाना मिला. ये पिछले साल मुकाबले 17.9 प्रतिशत अधिक है.
- अगस्त 29, 2026 13:28 pm IST
- Reported by: तनुश्री देसाई, Edited by: उदित दीक्षित
-
रक्षाबंधन पर खजराना गणेश को अर्पित की 40x40 इंच की भव्य राखी, वंदे मातरम् के 150 साल की दिखी झलक
रक्षाबंधन पर इंदौर के पालरेचा परिवार द्वारा पिछले 24 साल से खजराना गणेश मंदिर में राखी अर्पित की जा रही है. इस बार भी परंपरा के तहत पालरेचा ने भव्य राखी तैयार कर भगवान गणेश को समर्पित की.
- अगस्त 28, 2026 09:23 am IST
- Reported by: तनुश्री देसाई, Edited by: उदित दीक्षित
-
BRICS Summit News: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पीतल पर उकेरा रूस का संविधान भेंट करेंगे इंदौर लोकेश
इंदौर के लोकेश मंगल राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पीतल पर उकेरा गया रूस का संविधान भेंट करेंगे. नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में यह संविधान रूसी दूतावास के जरिए पुतिन तक पहुंचाया जाएगा.
- अगस्त 25, 2026 22:27 pm IST
- Reported by: तनुश्री देसाई, Edited by: उदित दीक्षित
-
कभी शादी में 70 लाख के फोड़े पटाखे, अब चौराहे पर भीड़ के साथ मनाया बर्थडे; फिर चर्चा में इंदौर विधायक के बेटे
मध्य प्रदेश के इंदौर से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे अंजनेश शुक्ला का जन्मदिन पर सार्वजनिक स्थान पर भव्य आयोजन और आतिशबाजी का मामला सामने आया है. इस जश्न के दौरान भीड़ जुटने से यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है.
- अगस्त 25, 2026 11:26 am IST
- Reported by: तनुश्री देसाई, Edited by: गीतार्जुन
-
55 करोड़ का अधूरा कला संकुल: जहां सजनी थी संस्कृति की दुनिया, वहां अब दिख रही बदहाली और वीरानी
इंदौर के एमजी रोड स्थित 55 करोड़ रुपये के कला संकुल प्रोजेक्ट का निर्माण पिछले एक साल से बंद पड़ा है. 25 करोड़ रुपये का काम पूरा होने के बावजूद फंड की कमी से परियोजना अधूरी है. आधुनिक ऑडिटोरियम, एम्फी थिएटर, आर्ट गैलरी और सांस्कृतिक सुविधाओं वाला यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अब बदहाली का शिकार है.
- अगस्त 18, 2026 23:42 pm IST
- Written by: तनुश्री देसाई, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
इंदौर के दशहरा मैदान में लगेगी अटल जी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया भूमिपूजन
इंदौर के दशहरा मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 197.13 लाख रुपये की लागत से 25 फीट ऊंची प्रतिमा का भूमिपूजन सीएम मोहन यादव ने किया. कार्यक्रम के दौरान सीएम द्वारा विशाल शिवलिंग उठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
- अगस्त 16, 2026 23:36 pm IST
- Reported by: तनुश्री देसाई, Edited by: उदित दीक्षित
-
मासूम के इलाज के लिए 9.55 करोड़ की जरूरत, परिवार ने लोगों की मदद से जुटाए 8cr; अब HC ने सरकारों के किया तलब
इंदौर की एसएमए टाइप-2 पीड़ित मासूम अनिका शर्मा के इलाज के लिए 9.55 करोड़ रुपये के इंजेक्शन की जरूरत है। परिवार लोगों और सामाजिक संस्थाओं की मदद से 8 करोड़ रुपये जुटा चुका है, लेकिन अब भी राशि कम पड़ रही है। मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। पढ़ें SMA Patient Anika Sharma, Rare Disease Treatment और MP High Court से जुड़ी पूरी खबर।
- अगस्त 13, 2026 14:59 pm IST
- Written by: तनुश्री देसाई, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
राहत इंदौरी और जॉनी वॉकर का ऐतिहासिक स्कूल बदहाल, इंदौर में टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे
इंदौर के जिस 100 साल पुराने स्कूल में मशहूर शायर राहत इंदौरी और अभिनेता जॉनी वॉकर ने पढ़ाई की, आज वह बदहाली का शिकार है. जूनी कसेरा बाखल स्थित इस शासकीय उर्दू स्कूल की छत टपक रही है और बच्चे डर के साए में पढ़ने को मजबूर हैं. प्रशासन और नगर निगम अब नए निर्माण और शिफ्टिंग के लिए जॉइंट निरीक्षण की तैयारी में हैं.
- अगस्त 11, 2026 16:18 pm IST
- Reported by: तनुश्री देसाई, Edited by: रविकांत ओझा