विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2023

जिसे आप विशाल सांप समझ रहे हैं, उसकी हकीकत कुछ और है, सच्चाई जानकर हैरान हो जाएंगे

ट्विटर हैंडल के मुताबिक, ये गुफा थाईलैंड में है. ट्विटर पर वायरल हो रही भयानक गुफा की इन तस्वीरों को देखकर यूजर्स को भी एनाकोंडा की ही याद आ रही है. खबर लिखे जाने तक गुफा की इन तस्वीरों को 256.4K व्यूज मिल चुके थे.

जिसे आप विशाल सांप समझ रहे हैं, उसकी हकीकत कुछ और है, सच्चाई जानकर हैरान हो जाएंगे

Giant Snake Cave In Thailand: सांप का नाम जेहन में आते ही हमारे दिमाग में एक अजीब सी सनसनी मच जाती है. हम में से कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें सांप से डर लगता है. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक बड़ा सा सांप है. हालांकि इसकी सच्चाई कुछ और ही है. दरअसल, सांप जैसी दिखने वाली चीज एक खंडहर है. यह गुफा हमारे देश में नहीं है. यह गुफा थाइलैंड में स्थित है.

कभी देखी है ऐसी अद्भुत गुफा

द अनेक्सप्लेंड नाम के ट्विटर हैंडल ने इस अद्भुत गुफा की तस्वीरों को शेयर किया है. इन तस्वीरों को देखने के बाद आपको लगेगा कि आप एक विशालकाय सांप को देख रहे हैं. हालांकि, ये एक चट्टान है, जो दिखने में विशालकाय सांप है. इसमें एक गुफा भी मौजूद है, जिसे देखने के बाद लोग पूरी तरह से हैरान हो रहे हैं.

ट्विटर हैंडल के मुताबिक, ये गुफा थाईलैंड में है. ट्विटर पर वायरल हो रही भयानक गुफा की इन तस्वीरों को देखकर यूजर्स को भी एनाकोंडा की ही याद आ रही है. खबर लिखे जाने तक गुफा की इन तस्वीरों को 256.4K व्यूज मिल चुके थे.

गुफा से जुड़ी मान्यता

ये गुफा थाईलैंड के पूर्वोत्तर हिस्से में बुएंग कान नाम के प्रांत में स्थित है. इस तस्वीर को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये तो बहुत ही डरावना है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इसे देखने के बाद इसके बारे में जानने की और जिज्ञासा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com