Vyakhya With Kapil Sharma: किसी फ्लाइट से इमरजेंसी अलर्ट के मैसेज कैसे भेजे जाते हैं?

  • 2:26
  • प्रकाशित: अक्टूबर 14, 2026
विमान में एक ट्रांसपॉन्डर लगा होता है. जिसमें चार डिजिट का एक कोड सेट किया जाता है. इस कोड के जरिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी ATC विमान की पहचान और उसकी स्थिति से जुड़ी अहम जानकारी हासिल करता है. अलग-अलग इमरजेंसी के लिए अलग-अलग कोड होते हैं. अगर विमान के हाईजैक होने या उस पर जबरन कब्जे की आशंका हो तो इसके लिए कोड 7500 इस्तेमाल किया जाता है. पायलट ट्रांसपॉन्डर में ये कोड सेट करता है और इसकी जानकारी ATC तक पहुंचती है. इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल अलर्ट हो जाता है. विमान के आसपास के हवाई क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाते हैं. दूसरे विमानों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सकता है और हालात के मुताबिक विमान को नजदीकी उपयुक्त एयरपोर्ट पर उतारने की व्यवस्था की जाती है. #ndtvmpcg #mpnews #madhyapradesh #chhatisgarhnews #latestnews #hindinews #crimenews #vyakhyawithkapilsharma #emergencylanding Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News, Politics, Farmers, Job, bharti Exam, Crime, Naxal Updates, Accident & Protest - सब कुछ एक जगह। CM Mohan Yadav, Shivraj Singh, Vishnu Deo Sai और BJP-Congress से जुड़ा हर अपडेट । NDTV MP Chhattisgarh Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/xuei80DCu3Q?si=QUgi4y8qcBPxbLrN हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://mpcg.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvmpcg/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvmpchhattisgarh/ हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTVMPCG

संबंधित वीडियो