MP Politics: परिसीमन पर CM Mohan Yadav का कांग्रेस पर हमला,'अंग्रेज चले गए, कांग्रेस को छोड़ गए'
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरों में सबसे पहले परिसीमन और महिला आरक्षण पर सियासत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने की बात कही और परिसीमन में केंद्र को सहयोग का भरोसा दिया। वहीं कमलनाथ ने परिसीमन बिल को लोकतंत्र पर हमला बताया। मंत्री प्रहलाद पटेल ने विपक्ष के रुख पर सवाल उठाए, जबकि इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वन नेशन वन इलेक्शन को अगला बड़ा कानून बनने की संभावना जताई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 140वें एपिसोड में युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
ग्वालियर के डबरा में अधेड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं धार के महालक्ष्मी नगर में एक ही रात में करीब 7 से 8 घरों के ताले टूटने की सूचना है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
Delimitation Politics | CM Mohan Yadav | Kamal Nath Statement | Women Reservation | Prahlad Patel | One Nation One Election | Mann Ki Baat 140 | PM Modi Drug Awareness | MP Drug Free Mission | Dabra Suspicious Death | Dhar Theft Case | Mahalakshmi Nagar Theft
#mpnews #madhyapradesh #mohanyadav #delimitation #womenreservation #kamalnath #onenationoneelection #mannkibaat #pmmodi #drugfreeindia #drugawareness #gwaliornews #dabr news #dharnews #ndtvindia
ndtv_news