Surajpur Elephant Attack: कबरा हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की मौत, अब तक 12 लोगों की जान गई | News

  • 1:47
  • प्रकाशित: नवम्बर 02, 2026
Surajpur Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में दो ग्रामीणों की मौत के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग समय पर मुनादी और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं कर रहा। उनका दावा है कि इस हाथी के हमलों में अब तक 10 से 12 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं वन विभाग का कहना है कि हाथी मित्र दल और कर्मचारी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं, मुनादी के जरिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है और कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। #surajpurnews #chhattisgarhnews #elephantattack #wildlifeconflict #humanwildlifeconflict

संबंधित वीडियो