Ichhawar Kidnapping Attempt: इछावर में एक गंभीर अपराध की कोशिश तब टल गई जब कोचिंग से घर लौट रहे दो बच्चों को कार सवार बदमाशों ने जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया. बच्चों की तत्परता और जोरदार चीख‑पुकार के कारण आरोपी मौके से भाग निकले, जिससे संभावित अपहरण की वारदात रुक गई. घटना इछावर बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है. 5 वर्षीय यशवी मुकाती और उसका 10 वर्षीय भाई वेदांश रोज की तरह कोचिंग से लौट रहे थे, तभी एक सफेद अल्टो कार उनके पास आकर रुकी. कार सवार लोगों ने उन्हें घर छोड़ने का बहाना बनाकर अंदर बैठने को कहा, लेकिन बच्चों के मना करने पर उन्होंने जबरन उन्हें कार में डालने की कोशिश की.