हाइवे पर सुनियोजित तरीके से कील बिछाकर ट्रक को निशाना बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। टायर पंचर होने पर जैसे ही चालक नीचे उतरा, लुटेरे ने उसके साथ मारपीट कर नगदी लूट ली। विरोध करने पर आरोपी ने गोली चला दी, जो चालक के हाथ में जा धंसी। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे Rewa रेफर किया गया।