मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में नेशनल हाईवे 135 पर एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। चंद मिनटों के स्टंट, रेसिंग और रील बनाने के शौक ने एक ही परिवार और समाज के तीन युवाओं की जान ले ली। दो बाइकों पर सवार 5 युवक मौत से रेस लगा रहे थे, लेकिन उनका ध्यान मोबाइल की रील बनाने में भटका और वे सीधे सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराए।