Raju Irani Arrested: Suraj में छिपा था Irani Gang का Mastermind, हत्थे चढ़ा!| Breaking | Bhopal News

  • 5:10
  • प्रकाशित: जनवरी 11, 2026

 

देशभर की पुलिस के लिए बीते दो दशकों से चुनौती बना भोपाल का कुख्यात अपराधी आबिद अली उर्फ राजू ईरानी आखिरकार गिरफ्तार हो गया है. सूरत क्राइम ब्रांच ने एक गुप्त और सटीक ऑपरेशन के तहत उसे लालगेट इलाके से बिना किसी मुठभेड़ के दबोच लिया. राजू ईरानी एमपी राजधानी भोपाल स्थित कुख्यात ईरानी डेरा का सरदार है, जो देशभर में संगठित अपराध का नेटवर्क चलाता है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसका गैंग 14 राज्यों में सक्रिय रहकर अपराधों को अंजाम देता था. वह खुद छह अलग-अलग आपराधिक गिरोहों का संचालन करता है.

संबंधित वीडियो