Raipur Viral Video: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नवा रायपुर (New Raipur) के सेक्टर 30 क्षेत्र से जुड़ा एक कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा और विवाद का माहौल बन गया है. दरअसल, वायरल वीडियो में कुछ विदेशी छात्र-छात्राएं सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक हरकत करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा और सामाजिक माहौल को लेकर चिंता जताई है. हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वीडियो की सत्यता और इसमें शामिल व्यक्तियों की पहचान की जांच अभी जारी है और आधिकारिक पुष्टि के बिना किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. #RaipurViralVideo #NayaRaipur #ChhattisgarhNews #RaipurNews #ViralVideo #BreakingNews #CGNews #TopNews